फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath Heli services Online Booking will start from 27th may

दो और कंपनियों को केदारनाथ हेली सेवा का जिम्मा, आज से शुरू होगी टिकटों की आनलाइन बुकिंग

Mon, 27 May 2019 12:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 May 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
kedarnath Heli services Online Booking will start from 27th may
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

केदारनाथ धाम के लिए सेरसी से दो और कंपनियों को हेली सेवा संचालन का काम दिया गया। अब नौ कंपनियों की हेली सेवा चलने से यात्रियों को टिकट के लिए लंबे इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, आज से जीएमवीए के माध्यम से हेली सेवाओं के आनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन


उत्तराखंड सिविल एविएशन डवलपमेंट अथारिटी(यूकाडा) ने हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद हेली सेवाओं के टेंडर प्रक्रिया पूरी कर नौ कंपनियों को फाटा, गुप्तकाशी और सेरसी से हेली सेवाएं संचालित करने का काम दिया था। लेकिन सरकार की ओर से निर्धारित किराये पर दो कंपनियों ने हेली सेवा संचालित करने से इनकार कर दिया था, जिससे यूकाडा ने दोबारा टेंडर आमंत्रित किए।
विज्ञापन


इसमें सेरसी हेलीपैड से हेरिटेज और क्रिस्टल एविएशन कंपनी को हेली सेवा का काम मिला है। अब केदारनाथ के लिए कुल नौ कंपनियों की हेली सेवा होने से यात्रियों को टिकट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ के लिए और हेली सेवाएं बढ़ाने के लिए सरकार को डीजीसीए की अनुमति मिलने का इंतजार है। यदि डीजीसीए से अनुमति मिलती है तो जल्द ही देहरादून और अन्य स्थानों से केदारनाथ के लिए यात्रियों को चार्टर्ड हेली सेवा उपलब्ध होगी।  

सरकार की ओर से तय हेली सेवा का किराया

स्थान वर्तमान किराया दरें   वर्ष 2018 में निर्धारित दरें    हेलीपैड संख्या
फाटा से केदारनाथ  4798 रुपये      6700 रुपये     4
सेरसी से केदारनाथ  4940 रुपये  6350 रुपये     3
गुप्तकाशी से केदारनाथ   8550 रुपये      7300 रुपये       2
गोबिंद घाट से घंघरिया  5590 रुपये   5790 रुपये 1
                          
केदारनाथ के लिए इन कंपनियां की हेली सेवा 
 
हेलीपैड   हेली कंपनी
गुप्तकाशी   आर्यन एविएशन, एरो क्राफ्ट
सेरसी        हेरिटेज व क्रिस्टल एविएशन कंपनी
फाटा    पवन हंस, इंडो क्राफ्ट, यूटी एयर, थंबी एविएशन
गोबिंद घाट    डेकन चार्टर्ड एविएशन


टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद केदारनाथ के लिए दो और कंपनियों को हेली सेवा का काम दिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार से जीएमवीएन की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू की जाएगी। हेली सेवा बढ़ाने के लिए डीजीसीए को प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद ही हेली सेवाएं बढ़ाई जाएगी।
-दिलीप जावलकर, सचिव एवं सीईओ, यूकाडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed