फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli Service 2023 Tickets booking full till 30 June Know All Information

Kedarnath Heli Service: दो दिन में ही 30 जून तक के टिकटों की बुकिंग फुल, जानें अब कब खुलेगा पोर्टल

Thu, 15 Jun 2023 11:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Jun 2023 11:20 PM IST
सार

Kedarnath Heli Service Ticket booking News: 20 जून के बाद आईआरसीटीसी की ओर से 30 जून से आगे की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

विज्ञापन
Kedarnath Heli Service 2023 Tickets booking full till 30 June Know All Information
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ हेली सेवा के लिए 30 जून तक ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग फुल हो गई है। अब तक 46 हजार से अधिक यात्री हेली सेवा के माध्यम से केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। आईआरसीटीसी ने 13 जून को केदारनाथ हेली सेवा के लिए बुकिंग स्लॉट खोला था। जिसमें, 16 से 30 जून तक यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की गई।

विज्ञापन


Chardham Yatra: केदारनाथ यात्रा के लिए नए ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक बढ़ी, पढ़ें कब कर सकेंगे अप्लाई
विज्ञापन


दो दिन में ही दो सप्ताह की बुकिंग फुल हो गई है। 20 जून के बाद आईआरसीटीसी की ओर से 30 जून से आगे की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

फर्जी वेबसाइट की ऐसे करें पहचान

  •  फर्जी वेबसाइट ज्यादातर एक पेज की होती हैं। इनमें ऑप्शन चुनने पर दूसरा पेज नहीं खुलता। जबकि, असली आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विभिन्न पेज होते हैं।
  • फर्जी वेबसाइट पर कई सरकारी विभागों के लिंक दिए होते हैं, लेकिन यह लिंक इन विभागों की वेबसाइट पर नहीं ले जाते। इस तरह के लिंक क्लिक करने पर इरर आता है।
  • वेबसाइट पर टोल फ्री नंबर की जगह एक या ज्यादा मोबाइल नंबर लिखे होते हैं। ये नंबर ठगों के होते हैं। जबकि, टोल फ्री नंबर अलग होते हैं। असली वेबसाइट पर मोबाइल नंबर नहीं होते हैं।
  • फर्जी वेबसाइट का यूआरएल एड्रेस जरूर चेक कर लें। इसमें कोई न कोई व्याकरण की गलती जरूर होती है या तो विभाग की स्पेलिंग गलत लिखी होगी या फिर कुछ शब्द आगे पीछे कर लिखे गए होंगे।
  • वेबसाइट पर यह जरूर देखें कि यह कब बनी है। यह सबसे नीचे लिखा होता है। ज्यादातर वेबसाइट पर रिसेंटली क्रिएटेड यानी हाल ही में बनाई गई है लिखा होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed