आपदा घोटाला: CM की मुश्किल बढ़ी, मांगा इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना के अधिकार के तहत सामने आए आपदा राहत घोटाले ने उत्तराखंड सरकार की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार को विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को निशाने पर ले लिया।
इस मामले में भाजपा ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। भाजपा का कहना है कि सरकार सीबीआई के बजाय मुख्य सचिव को जांच सौंपकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। आपदा राज्य के लिए अति संवेदनशील विषय है। चारधाम यात्रा और पुनर्निर्माण के जरिए सरकार इस मामले में संतुलन साधने की कोशिश करती रही है।
आपदा राहत की बड़ी गड़बड़ियां सामने आने पर अब सरकार को बचाव में उतरना पड़ा है। चूंकि, मामला पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के कार्यकाल का है, इसीलिए वे भी निशाने पर हैं। बहुगुणा को भी बचाव में उतरना पड़ा है।
विपक्ष ने सीबीआई जांच की संस्तुति न करने पर भी सरकार को घेरा है तो मामले में जल्द जांच कराने की मांग भी की है। विपक्ष का कहना है कि इससे यह भी साबित हो रहा है कि राहत में जमकर बंदरबांट हुई। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सतपाल महाराज ने यहां तक कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत को इस्तीफा दे देना चाहिए।
'मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए'
मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। आपदा पीड़ितों की चिंता करने की बजाय यह सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी रही। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
- सतपाल महाराज, भाजपा नेता
सरकार ने फिर बचने की कोशिश की है। इस मामले मे सीबीआई जांच से कम कुछ और होना ही नहीं चाहिए। मुख्य सचिव को जांच सौंपकर सरकार बचने की कोशिश में है।
- त्रिवेंद्र रावत, भाजपा नेता
आपदा के बाद प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी सामान की कीमत कई गुना हो गई थी। जांच इस बात की होनी चाहिए कि सामान सस्ता था और दिखाया महंगा गया। अगर हीं कोई गड़बड़ी है तो उसकी जांच तो होनी ही चाहिए।
- विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड