फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath disaster missing woman found.

फिर मिली आपदा में बिछड़ी महिला, चाहिए आपकी मदद

Sun, 12 Apr 2015 10:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
ब्यूरो / अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) Updated Sun, 12 Apr 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
kedarnath disaster missing woman found.

जून 2013 में केदारनाथ में आई आपदा कितनी भयानक थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आपदा के दौरान बिछडे़ लोग अब भी अपनों की तलाश में भटक रहे हैं।

विज्ञापन


शासन-प्रशासन भी आज तक उन्हें घर नहीं पहुंचा सका। पिथौरागढ़ के मोस्टामानू और देवलथल में दो महिलाओं के मिलने के बाद अब एक और 45 वर्षीय महिला सोमेश्वर के पास बदहवास हालत में मिली है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि आपदा में 13 साल का बेटा उसके सामने ही बह गया। पति और बेटी का कोई पता नहीं है। इस महिला को एक ग्रामीण ने आश्रय दिया है। आप इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करके इस महिला की मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आठ दिन पूर्व भटकते हुए 45 वर्षीय महिला सोमेश्वर से पांच किमी दूर धौनीगाड़ गांव पहुंची। तीन-चार दिन तक यह महिला सड़क किनारे गुमसुम बैठी रही। महिला को इस हालत में देख गांव के संतोष कुमार जोशी ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने की महिला से पूछताछ

kedarnath disaster missing woman found.

पुलिस ने गांव में पहुंचकर महिला से पूछताछ की। बार-बार पूछने पर महिला ने बताया कि उसका नाम शीला है। वह गोपालपुर कस्बे के धुले जिला, महाराष्ट्र की रहने वाली है। महिला लोकल टोन में जिसे धुले कह रही है यह गुना हो सकता है।

शीला ने बताया कि जून 2013 में वह पति विलास, 13 वर्षीय बेटे राजू और तीन साल की बेटी रीता के साथ केदारनाथ में पूजा अर्चना के लिए आई थी। केदारनाथ में आए सैलाब में बेटा राजू उसकी आंखों के सामने बह गया जबकि पति और बेटी का कोई पता नहीं है।

महिला की व्यथा सुनकर आपसी सहमति पर संतोष महिला को देखभाल के लिए अपने घर ले आए। चार दिन से शीला उनके घर में रह रही है। वह बताती है कि परिजनों को ढूंढते और भटकते हुए यहां तक पहुंची है।

इसके अलावा वह अपने परिजनों के बारे में कुछ नहीं बता पा रही है। संतोष और बौरारो संघर्ष समिति के संयोजक सुरेश बोरा ने प्रशासन से महिला को उसके घर तक पहुंचाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed