फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham: 3500 pilgrims left for Kedarnath from Sonprayag 2565 visited Today

Kedarnath Dham: सोनप्रयाग से 3500 यात्री केदारनाथ रवाना, संवेदनशील स्थानों पर जवान कर रहे मदद

Wed, 04 Sep 2024 08:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Sep 2024 08:48 PM IST
सार

Kedarnath Dham: केदारघाटी से केदारनाथ तक मौसम साफ रहा। इस दौरान सुबह छह बजे से सोनप्रयाग से पैदल मार्ग से श्रद्धालुओं को केदारनाथ भेजा गया।

विज्ञापन
Kedarnath Dham: 3500 pilgrims left for Kedarnath from Sonprayag 2565 visited Today
केदारनाथ धाम जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते एक सप्ताह से केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने लगी है। साथ ही केदारघाटी के बाजारों, पड़ाव व धाम में रौनक बढ़ने लगी है। सोनप्रयाग से बुधवार दोपहर 12 बजे तक 3,500 श्रद्धालु पैदल मार्ग से धाम पहुंचे। वहीं, धाम में 2,565 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। यह संख्या अतिवृष्टि के बाद बीते 26 अगस्त से शुरू हुई पैदल यात्रा में अभी तक एक दिन में सबसे अधिक है।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह से केदारघाटी से केदारनाथ तक मौसम साफ रहा। इस दौरान सुबह छह बजे से सोनप्रयाग से पैदल मार्ग से श्रद्धालुओं को केदारनाथ भेजा गया। सुबह 8 बजे तक पांच सौ से अधिक यात्री धाम के लिए रवाना हो चुके थे। सुबह 10 बजे से 1800 से अधिक व दोपहर तक 3500 यात्रियों को कड़ी सुरक्षा के बीच केदारनाथ के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

Chamoli: पज्याणा मोटर मार्ग पर हादसा, सड़क निर्माण के दाैरान JCB पर गिरी चट्टान, मलबे में दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सोनप्रयाग भूस्खलन जोन, मुनकटिया सहित गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली में यात्रियों को एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवानों ने रास्ता पार कराया। कपाट खुलने के बाद से धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 11,05,581 पहुंच गई है। सोनप्रयाग में तैनात सेक्टर अधिकारी बीरेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम में सुधार होने से यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।

दो दिन भराए गए थे यात्रियों से शपथ पत्र
अतिवृष्टि से प्रभावित गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बीते 26 अगस्त से यात्रा पुन: शुरू हुई है। खराब मौसम और सुरक्षा के कारण 26 व 27 अगस्त को धाम जाने वाले यात्रियों से शपथ पत्र भरवाया गया था। सेक्टर मजिस्ट्रेट बीरेंद्र सिंह ने बताया कि खराब मौसम के बीच जो यात्री पैदल मार्ग से केदारनाथ गए थे, उनसे एक शपथ पत्र भरवाया गया था। इसके बाद, सामान्य तौर पर यात्रा संचालित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed