{"_id":"66d83427d8f88c47dd073f57","slug":"chamoli-landslide-rock-suddenly-fell-on-pajyana-motor-road-jcb-got-buried-in-debris-driver-died-2024-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: पज्याणा मोटर मार्ग पर हादसा, सड़क निर्माण के दाैरान JCB पर गिरी चट्टान, मलबे में दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: पज्याणा मोटर मार्ग पर हादसा, सड़क निर्माण के दाैरान JCB पर गिरी चट्टान, मलबे में दबकर चालक की मौत
Wed, 04 Sep 2024 03:58 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:58 PM IST
सार
Chamoli Landslide: इन दिनों गैरसैंण में पज्याणा मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जेसीबी की सहायता से मलबे को डंपर में भरा जा रहा था इसी दौरान चट्टान जेसीबी पर आ गिरी।
विज्ञापन
जेसीबी मलबे में दबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चमाेली जिले में गैरसैंण में पज्याणा मोटरमार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान हादसा हो गया। यहां पहाड़ी से अचानक चट्टान सड़क पर आ गिरी। इस दाैरान सड़क पर खड़ी जेसीबी मलबे में दब गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। गैरसैंण से करीब 15 किमी दूर घंडियाल गांव के लोयाव गधेरे के पास हादसा हुआ। बताया जा रहा कि इन दिनों गैरसैंण में पज्याणा मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
Uttarakhand: गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे पर आया भारी मलबा, फंसे वाहन, पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जेसीबी की सहायता से मलबे को डंपर में भरा जा रहा था इसी दौरान चट्टान जेसीबी पर आ गिरी। बताया जा रहा है कि मृतक चालक बिजनौर निवासी है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम माैके पर पहुंची और चालक के शव निकलवाया।