फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath: 200 laborers returned due to cold weather and 30 ITBP personnel deployed

Kedarnath: धाम में ठंड बढ़ने पर पुनर्निर्माण कार्य में लगे 200 मजदूर लौटे, ITBP के 30 जवान तैनात

Tue, 20 Dec 2022 07:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Dec 2022 07:52 PM IST
सार

केदारनाथ धाम की शीतकाल में सुरक्षा के लिए आईटीबीपी की एक प्लाटून तैनात कर दी गई है। प्लाटून में शामिल 30 जवान धाम पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Kedarnath: 200 laborers returned due to cold weather and 30 ITBP personnel deployed
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दिसंबर का तीसरा सप्ताह बीत गया है लेकिन अभी तक केदारनाथ की पहाड़ियां बर्फ विहीन हैं। रात को अत्यधिक पाला गिरने से कड़ाके की ठंड हो रही है जिससे पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ठंड बढ़ने पर बीते दो सप्ताह में 200 मजदूर लौट आए हैं जबकि 150 से अधिक मजदूर धाम में पुनर्निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


केदारनाथ में दूसरे चरण के पुनर्निर्माण के कार्य जोरों पर है। सेना के दो चिनूक हेलीकॉप्टर अभी तक 400 टन से अधिक निर्माण सामग्री धाम पहुंचा चुके हैं लेकिन धाम में हो रही कड़ाके की ठंड मजदूरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। तापमान सुबह 10 बजे तक माइनस में दर्ज किया जा रहा है। अपराह्न बाद धूप ढलते ही ठंड बढ़ रही है जिससे यहां काम करना तो दूर बाहर खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: क्रिसमस के बाद बर्फबारी के आसार, मसूरी के कंपनी गार्डन में बिछी पाले की सफेद चादर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनर्निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था डीडीएमए के अधिकारियों का कहना है कि केदारनाथ में ज्यादातर समय तापमान माइनस 7 से 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। ठंड के कारण बीते दो सप्ताह में 200 मजदूर धाम से गौरीकुंड, सोनप्रयाग लौट आए हैं। 150 से अधिक मजदूर मंदाकिनी नदी किनारे दुकानों के निर्माण के साथ पुलिस स्टेशन, ईशानेश्वर मंदिर, यात्रा कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि कार्यों में जुटे हैं।

केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात रहेंगे आईटीबीपी के 30 जवान
केदारनाथ धाम की शीतकाल में सुरक्षा के लिए आईटीबीपी की एक प्लाटून तैनात कर दी गई है। प्लाटून में शामिल 30 जवान धाम पहुंच चुके हैं। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के आदेश पर आईटीबीपी को मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धाम में पुलिस की एक टुकड़ी तैनात है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद मंदिर की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम के लिए गृह मंत्रालय को पत्र भेजा गया था।

पत्र में कहा गया था कि मंदिर के गर्भगृह की दीवारों को स्वर्णमंडित किया गया है। ऐसे में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम जरूरी हैं। सोमवार को जवान धाम पहुंच गए। जवानों के रहने व भोजन की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा भदाणे ने बताया कि धाम में पुलिस के 20 जवान तैनात हैं। संवाद

बर्फ नहीं पड़ने से सूखी ठंड हो रही है। धाम में भवन निर्माण से जुड़े कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। कई कार्य इस माह के आखिर तक पूरे होने की उम्मीद है। 
- राजविंद सिंह, सहायक अभियंता, डीडीएमए-लोनिवि गुप्तकाशी/केदारनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed