फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   KBC Vaishnavi Kumari Uttarakhand Sri Guru Ram Rai University student reached Kaun Banega Crorepati

KBC: उत्तराखंड की वैष्णवी पहुंची केबीसी की हॉट सीट पर, पत्रकारिता की छात्रा की उपलब्धि से विवि में खुशी की लहर

Thu, 22 Sep 2022 03:14 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 Sep 2022 03:14 PM IST
सार

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग की छात्रा वैष्णवी केबीसी के मंच पर पहुंची। विवि के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर यू.एस. रावत ने कहा कि उन्हें छात्रा की इस उपलब्धि पर गर्व है और विश्वविद्यालय अपनी ओर से छात्रों की प्रगति के लिए सतत प्रयासरत है।

विज्ञापन
KBC Vaishnavi Kumari Uttarakhand Sri Guru Ram Rai University student reached Kaun Banega Crorepati
वैष्णवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बी.ए मास कम्युनिकेशन 2019 बैच की छात्रा वैष्णवी कुमारी ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर पहुंचकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर पहुंचकर वैष्णवी कुमारी ने ना केवल उत्तराखण्ड बल्कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्रा होने के नाते विश्वविद्यालय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

विज्ञापन


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने वैष्णवी के उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर यू.एस. रावत ने कहा कि उन्हें छात्रा की इस उपलब्धि पर गर्व है और विश्वविद्यालय अपनी ओर से छात्रों की प्रगति के लिए सतत प्रयासरत है। 

विज्ञापन

वैष्णवी के उज्जवल भविष्य की कामनाएं

मानविकी एव सामाजिक विज्ञान विभाग की डीन प्रोफेसर डॉ सरस्वती काला ने कहा कि वैष्णवी की उपलब्धि से ना केवल विश्वविद्यालय के छात्रों को प्रेरणा मिली है बल्कि मानविकी एवं कला संकाय के विद्यार्थी भी अपने को वैष्णवी की उपलब्धि से जोड़कर खुशी का अनुभव कर रहे हैं। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आशीष कुलश्रेष्ठ एवं पत्रकारिता विभाग के सभी शिक्षकों ने सभी वैष्णवी के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

ये भी पढ़ें...Dehradun: डेयरी और सहकारिता के दो अफसरों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, आय से अधिक संपत्ति का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed