{"_id":"5d3d5b9d8ebc3e6d0b74d871","slug":"kawad-yatra-2019-kanwadiya-doing-worship-in-dargah-piran-kaliyar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के अनोखे रंग: मन में भोले का नाम, हाथ में चादर लिए दरगाह में मत्था टेक रहे कांवड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के अनोखे रंग: मन में भोले का नाम, हाथ में चादर लिए दरगाह में मत्था टेक रहे कांवड़िए
शादाब अली, अमर उजाला, पिरान कलियर(रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 29 Jul 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गंगा जल भरने हरिद्वार आए कांवड़िए साबिर पाक की दरगाह पर मत्था टेककर गंगा जमुनी तहजीब को और मजबूत कर रहे हैं। दरगाह पर धार्मिक सौहार्द का इस तरह का नजारा आजकल सुबह से लेकर शाम तक देखा जा रहा है। स्थानीय लोग भी इस भावना से खासे अभिभूत नजर आ रहे हैं।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा शुरू हुए करीब 10 दिन हो गए हैं। आजकल यह चरम पर है। करीब दो सप्ताह चलने वाली इस धार्मिक यात्रा को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है। हरिद्वार जल लेने के लिए आ रहे कुछ कांवड़िए ऐसे भी हैं, जो भोलेनाथ के साथ साथ हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक के प्रति आस्था रखते हैं।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से गंगा जल भरकर गंतव्य को रवाना होने वाले कई शिव भक्त दरगाह साबिर पाक में भी मत्था टेककर चादर, प्रसाद और फूल पेश कर रहे हैं। हरियाणा के कुछ कांवड़ियों के जत्थे कलियर से होते हुए निकल रहे हैं। वे कलियर में पहुंचने पर डीजे पर हजरत ख्वाजा गरीब नवाज और साबिर पाक की शान में कव्वालियों के साथ झूमते हुए निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा के चरम पर पहुंचने के साथ ही यह सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। कई कांवड़ियों के जत्थों ने पिरान कलियर पहुंचकर दरगाह साबिर पाक में जियारत की। कांवड़ियों के सद्भाव के इस पैगाम को स्थानीय लोग भी सलाम करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के जिला यमुनानगर के गांव माजरी रादौर से आए कांवडिय़ों के दल में शामिल रजनीश, विक्रम, पिंकीव अमित ने बताया कि वे शिव भक्त हैं और साबिर पाक में भी उनकी गहरी आस्था है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक सौहार्द का यही संदेश देश में भाईचारा और एकता स्थापित कर सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।