फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kargil Vijay Diwas CM Dhami paid tribute to the martyrs Dehradun Uttarakhand News in Hindi

Kargil Vijay Diwas: मुख्यमंत्री धामी ने दी शहीदों की श्रद्धांजलि, राज्यपाल ने भी किया वीरों को नमन

Sat, 26 Jul 2025 11:39 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Jul 2025 11:39 AM IST
सार

कारगिल विजय दिवस पर  देश की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया।

विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas CM Dhami paid tribute to the martyrs Dehradun Uttarakhand News in Hindi
शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क में आयोजित शौर्य दिवस श्रद्धांजलि समारोह में सीएम धामी ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शौर्य दिवस श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में शहीदों के परिजन मौजूद रहे। 

विज्ञापन

वहीं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भी कारगिल विजय दिवस पर देश की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, अदम्य शौर्य और उच्चतम रणनीतिक कौशल का प्रतीक है।

विज्ञापन


यह एक ऐतिहासिक विजय थी, जिसमें हमारे बहादुर सैनिकों ने दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में भी अद्भुत पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया।राज्यपाल ने कहा कि इस विजय अभियान में भारतीय सेना के अनेक जवानों ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। वीरभूमि उत्तराखंड के अनेक जांबाज सपूतों ने भी इस युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देकर राज्य एवं देश का गौरव बढ़ाया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की वीरता, देशभक्ति और बलिदान की परंपरा अटूट रही है, जो आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: केदारनाथ यात्रा रोकी, श्रीनगर में घरों में घुसा पानी, यमुनोत्री में सड़क धंसने से फंसे श्रद्धालु

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना ने हर अवसर पर अपने शौर्य और पराक्रम से राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। कारगिल युद्ध में प्राप्त विजय सिर्फ एक सैन्य उपलब्धि नहीं, बल्कि यह देशवासियों के विश्वास, एकता और अखंड राष्ट्रभाव की भी विजय है। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान राष्ट्र की स्मृति में अमर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed