{"_id":"5c2c8deebdec222d51418dfa","slug":"kapat-of-adi-badrinath-temple-open-on-makar-sankranti","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर सक्रांति के अवसर पर खुलेंगे आदिबदरी के कपाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर सक्रांति के अवसर पर खुलेंगे आदिबदरी के कपाट
Wed, 02 Jan 2019 03:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदिबदरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदिबदरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 02 Jan 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
आदिबदरी नाथ मंदिर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंच बदरियों में से एक आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट मकर सक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दौरान सुबह साढ़े चार बजे से श्रद्धालु मंदिर में भगवान आदिबदरी नाथ के श्रृंगार दर्शन कर सकेंगे। मंदिर समिति ने कपाटोद्घाटन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
आदिबदरीनाथ मंदिर के कपाट 12 माह में केवल एक माह (पौष) के लिए बंद रहते हैं। परंपराओं के अनुसार पौष माह की सक्रांति को यहां कपाट बंद होते हैं। जबकि माघ माह की सक्रांति (मकर सक्रांति) को मंदिर के कपाट खोल दिए जाते हैं। इस दौरान यहां महाभिषेक समारोह का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग कहते हैं कि पंच बदरियों में आदिबदरी के कपाट सबसे आखिर में बंद होते हैं जबकि सबसे पहले श्रद्धालुओं के लिए खुलते हैं। पुजारी चक्रधर थपलियाल ने बताया कि इस बार कपाट खुलने का मुहूर्त मकर सक्रांति को प्रात: 4:30 बजे का है। इस दौरान भगवान आदिबदरीनाथ के श्रृंगार की परंपराएं संपादित की जाएगी। प्रात:11:30बजे शुरू होने वाले समारोह का उद्घाटन विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी करेंगे।
विज्ञापन