{"_id":"6a6cdd2d316db52c1806dca5","slug":"kanwar-yatra2026-administration-ready-to-tackle-the-challenge-of-dak-kanwar-in-haridwar-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra: हरिद्वार में डाक कावड़ की चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन तैयार; सक्रिय है साइबर कमांडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra: हरिद्वार में डाक कावड़ की चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन तैयार; सक्रिय है साइबर कमांडो
Fri, 31 Jul 2026 11:08 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:08 PM IST
सार
पार्किंग की पर्याप्त सुविधा है। वाहनों को इधर-उधर खड़ा होने से रोकने के लिए बैरागी द्वीप को पूरी तरह तैयार किया गया है। यह क्षेत्र कुंभ मेले में अखाड़ों के शिविरों के लिए आरक्षित रहता है। इस बार पार्किंग और यात्रियों के ठहराव का पूरा भार पंतद्वीप क्षेत्र में ही की गई है।
विज्ञापन
हरिद्वर में कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को दूसरे दिन से ही समूचा प्रशासन अब डाक कांवड़ की तैयारियों में जुट गया है। यह यात्रा 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगी, जिसका समापन महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक से होगा। पुलिस और प्रशासन के सामने डाक कावड़ के आखिरी तीन दिन सबसे बड़ी चुनौती होते है।
विज्ञापन
इस चुनौती से निपटने के लिए बैरागी कैंप और बैरागी द्वीप में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस अधीक्षक नगर अभय सिंह ने बताया कि पार्किंग की पर्याप्त सुविधा है। वाहनों को इधर-उधर खड़ा होने से रोकने के लिए बैरागी द्वीप को पूरी तरह तैयार किया गया है। यह क्षेत्र कुंभ मेले में अखाड़ों के शिविरों के लिए आरक्षित रहता है। इस बार पार्किंग और यात्रियों के ठहराव का पूरा भार पंतद्वीप क्षेत्र में ही की गई है।
विज्ञापन
नहाने गंगनहर में गए, वहीं समा गए: कांवड़ लेकर निकले चार दोस्तों की मौत, लोग चिल्लाए पर बचा नहीं पाए, तस्वीरें
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर कोई अवरोध न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। वॉच टावर पर भी पुलिसकर्मी तैनात हैं, जो पूरे क्षेत्र पर नजर रखेंगे। इसके अलावा लाउडस्पीकर की व्यवस्था की गई है, जिससे आपात स्थिति में सूचनाएं प्रसारित होंगी और पुलिस बल सक्रियता से तैनात रहेगा। पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि मार्ग परिवर्तन के साथ यातायात योजना को बेहतर करने की रूपरेखा तय है। वहीं, 100 से अधिक घाटों पर भी विशेष योजना बनाई गई है। श्रद्धालु मां मनसा देवी, मां चंडी देवी और दक्ष मंदिर सहित अन्य मंदिरों में जाते हैं, वहां भी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सीसीटीवी के साथ ड्रोन कैमरे भी निगरानी में मदद कर रहे हैं। पुलिस टीमों के साथ पीएसी और सीआरपीएफ की 13 कंपनी, डॉग स्क्वाड, बीडीएस, जल पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। साइबर टीम, सोशल मीडिया निगरानी टीम और साइबर कमांडो की टीमें भी सक्रिय हैं। इन सभी का मुख्य उद्देश्य कावड़ यात्रियों को सुगम यातायात, सुरक्षित यात्रा और सुखद अनुभूति देना है।