हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर निकले चार नाबालिग दोस्त गंगनहर के गहरे पानी में डूब गए। जल पुलिस और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को गंगनहर से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चारों दोस्त चंडीगढ़ के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
नहाने गंगनहर में गए, वहीं समा गए: कांवड़ लेकर निकले चार दोस्तों की मौत, लोग चिल्लाए पर बचा नहीं पाए, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:20 PM IST
सार
चार नाबालिग दोस्त गंगनहर के गहरे पानी में डूब गए। चारों किशोरों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया लेकिन गहरे पानी के डर से कोई गंगनगर में उतरकर बचा नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन