फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2025 strict action will be taken against hooligans in Uttarakhand, big DJs will be banned

Kanwar Yatra 2025: मुख्य सचिव के निर्देश, उत्तराखंड में हुड़दंगियों पर होगी सख्ती, बड़े DJ पर रहेगा प्रतिबंध

Mon, 23 Jun 2025 10:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Jun 2025 10:51 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने हिदायत दी कि मेले के आयोजन के लिए पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और पार्किंग संबंधी बुनियादी सुविधाएं जुटाने में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर जवाबदेह अधिकारियों और कार्यदायी संस्था पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025 strict action will be taken against hooligans in Uttarakhand, big DJs will be banned
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा और मेले के दौरान सरकार उत्पातियों और हुड़दंगियों से सख्ती के साथ निपटेगी। इस दौरान बड़े डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सोमवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को यात्रा और मेले के सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम संचालन के लिए सभी स्तर पर जरूरी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने हिदायत दी कि मेले के आयोजन के लिए पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और पार्किंग संबंधी बुनियादी सुविधाएं जुटाने में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर जवाबदेह अधिकारियों और कार्यदायी संस्था पर सख्त कार्रवाई होगी। मुख्य सचिव ने कांवड़ यात्रा के दौरान नशे में लिप्त, उत्पात मचाने वालों व हिंसक प्रवृति को बढ़ावा देने वाले तत्वों पर सख्ती करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने नगर निकायों को नियमित साफ-सफाई, शौचालय व पार्किंग, जल संस्थान को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा विभाग को खानपान की चीजों की नियमित देख-रेख और खाद्य आपूर्ति विभाग को खाद्य वस्तुओं को निर्धारित दरों से अधिक बेचे जाने पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन, गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय, महानिरीक्षक के एस नग्नयाल सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Mussoorie: मूसलाधार बारिश से बढ़ी परेशानी, सड़क पर बहा नालों का पानी, दून मार्ग पर मलबा आने से ट्रैफिक जाम

कार्यदायी संस्थाओं को दिशा-निर्देश जारी होंगे
मुख्य सचिव ने समय रहते संबंधित कार्यदायी संस्थाओं की बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा। उन्होंने सिंचाई विभाग को विभिन्न स्नान घाटों और पुलों पर बेहतर साफ-सफाई और जरूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

11 से 23 जुलाई तक चलेगा कावंड़ मेला कांवड़
कांवड़ मेला की अवधि 11 जुलाई से 23 जुलाई तक रहेगी। पंचक अवधि 13 से 17 जुलाई तक। डाक कांवड़ 20 से 23 जुलाई तक तथा जलाभिषेक (श्रावण शिवरात्रि) 23 जुलाई को होगा।

डीएम व एसएसपी ने दिया प्रस्तुतिकरण
बैठक में हरिद्वार के डीएम और एसएसपी ने कांवड़ यात्रा व मेले के सफल संचालन की तैयारियों, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक प्रस्तुतिकरण दिया। यातायात के प्रबंधन के लिए विभिन्न रूट, स्थाई- अस्थाई पार्किंग, जिले में आने वाले तथा अन्य जगह जाने वाले वाहनों के अनुरूप रूट डाइवर्जन प्लान के बारे में बताया। कहा कि कावंड़ मेला क्षेत्र को 16 सुपर जोन, 37 जोन और 134 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed