फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2024 ADG held a meeting instructed policemen to be extra vigilant in mixed population

Kanwar Yatra: एडीजी ने की बैठक, पुलिसकर्मियों को मिश्रित आबादी क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश

Mon, 24 Jun 2024 07:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Jun 2024 07:50 PM IST
सार

बैठक में हरिद्वार, पौड़ी, देहरादून, टिहरी के पुलिस कप्तान बैठक में मौजूद रहे। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए एडीजी ने विभिन्न स्तरों पर सतर्कता बरतने को कहा है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 ADG held a meeting instructed policemen to be extra vigilant in mixed population
एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

जुलाई से शुरू होने जा रहे कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने मिश्रित आबादी में अतिरिक्त सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन स्थानों को चिह्नित करने को भी कहा है जहां पहले झगड़े, बवाल आदि हुए हैं।

विज्ञापन


एडीजी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिलों के पुलिस प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान हरिद्वार, पौड़ी, देहरादून, टिहरी के पुलिस कप्तान बैठक में मौजूद रहे। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए एडीजी ने विभिन्न स्तरों पर सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: वित्तीय अनियमितताओं वाली सहकारी समितियों की होगी SIT जांच, मंत्री धनसिंह ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

ये दिए निर्देश

- संबंधित जिले ड्यूटी में लगने वाले पुलिस बल का समय से आकलन कर लें।
- कांवड़ मेला क्षेत्र को जोन, सेक्टरों में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की जाए।
- पूर्व में घटित घटनाओं और यातायात संबंधित समस्याओं का समय से आकलन करें।
- पूर्व में बोटलनेक्स प्वाइंट में नियुक्त होने वाले अधिकारियों से लगातार फीडबैक लिया जाए। इसी आधार पर इस वर्ष की कार्ययोजना तैयार की जाए।
- अंतरराज्यीय बैरियरों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जाए। कोई क्रियाशील नहीं है तो उसे समय से ठीक कराएं।
- मेले में तैनात होने वाले पुलिस बल के लिए रुकने और खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
- कांवड़िये क्या करें और क्या न करें, इसके लिए यात्रा मार्ग पर होर्डिंग और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से प्रचार-प्रसार किया जाए।
- कांवड़ शिविर लगाने वाली संस्थाओं का समय से शत-प्रतिशत सत्यापन करा लिया जाए।
- अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष सावधानी बरती जाए और सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और लाउडस्पीकर लगाए जाएं।
- मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाए। इस फोर्स की समय-समय पर ब्रीफिंग की जाए।
- कांवड़ मेले से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली न्यूज आदि की लगातार निगरानी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed