फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News SIT investigation cooperative societies with financial irregularities Now

Uttarakhand: वित्तीय अनियमितताओं वाली 29 सहकारी समितियों की होगी SIT जांच, मंत्री धनसिंह ने दिए आदेश

Mon, 24 Jun 2024 04:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Jun 2024 04:45 PM IST
सार

सहकारिता मंत्री ने कहा कि लेन-देन में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।  

विज्ञापन
Uttarakhand News SIT investigation cooperative societies with financial irregularities Now
सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में वित्तीय अनियमितता पर सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने 29 सहकारी समितियों के खिलाफ एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री ने कहा, समितियों के वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी करने वाले विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। समितियों में कम्प्यूटराइजेशन के बाद बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा, सहकारी समितियों में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय जांच में जिन सहकारी समितियों में वित्तीय अनियमितता और गबन के मामले आए हैं। उन समितियों के खिलाफ एसआईटी जांच की जाएगी। विभाग को इसके लिए अनुमोदन दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर उन्हें विभिन्न माध्यमों से सहकारी समितियों में वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी की सूचनाएं मिल रही थीं। जिस पर पूर्व में विभागीय जांच के निर्देश अधिकारियों को दिए थे।
विज्ञापन


Uttarakhand: लगातार हो रहे सड़क हादसों से लिया सबक, अब 110 किमी सड़क पर गति सीमा होगी तय

विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. रावत ने बताया कि पहले चरण में विभागीय जांच में प्रदेशभर की कई समितियों में वित्तीय गड़बड़ी और गबन के मामले सामने आये। जिसमें पौड़ी जिले में डाण्डामंडी व चांदपुर एम्पैक्स, देहरादून जनपद में विकासनगर, त्यूणी, दसऊ व भानियावाला एम्पैक्स, रूद्रप्रयाग में दैड़ा बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति, टिहरी में मेगाधार (भिलंगना), बड़कोट (जाखणीधार), सांदणा (जाखणीधार), पडिया, रौणिया (प्रतापनगर) एम्पैक्स, अल्मोड़ा में फलसीमा व भवाली एम्पैक्स, हरिद्वार में बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति बेल्डा, मंगलौर पूर्वी, खेलपुर, बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति जवाहरखान, खेडी सिकोहपुर, जवाहरखान मौ. बुजुर्ग, धनपुरा, बहुउद्देश्यीय प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समिति सलेमपुर, चमोली में मसोली एम्पैक्स, उत्तरकाशी में जखौल एम्पैक्स, नैनीताल में ल्योलीकोट व सुयालवाड़ी और ऊधमसिंह नगर में फौजीमटकोटा किसान सेवा सहकारी समिति, रूद्रपुर शामिल है। उन्होंने बताया कि जांच में समितियों के वित्तीय लेन-देन में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी दोषी पाया गया।

जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने एवं गबन की गई धनराशि को ब्याज के साथ वसूलने के निर्देश दे दिए गए हैं। डाॅ. रावत ने कहा कि सहकारिता विभाग आम लोगों से जुड़ा विभाग है। इन समितियों के साथ ही अन्य जिन समितियों में गड़बड़ी सामने आएगी उनकी एसआईटी जांच की जाएगी। ताकि घोटाले और घपलेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर समितियों का संचालन पारदर्शिता से किया जा सके और आम लोगों को सहकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed