फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2023: DGP Ashok Kumar appeals Chardham pilgrims should not go through Haridwar during Kanwar Mela

Kanwar Yatra 2023: डीजीपी ने की अपील...कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार से न जाएं चारधाम यात्री

Fri, 16 Jun 2023 10:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Jun 2023 10:42 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2023 News: डीजीपी ने बताया कि दिल्ली, मेरठ वापस जाने के लिए कांवड़ यात्रियों के लिए हाईवे की बायीं लेन आरक्षित की जाएगी। साथ ही इस दौरान शिविर और भंडारे आदि हाईवे से 20 से 30 मीटर दूर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023: DGP Ashok Kumar appeals Chardham pilgrims should not go through Haridwar during Kanwar Mela
डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में जाम न लगे इसके लिए चारधाम यात्रियों से हरिद्वार से बचकर जाने की अपील की जाएगी। इसके लिए विभिन्न जगहों पर यात्रियों को पुलिसकर्मी जागरूक करेंगे। जल्द ही रूट भी तैयार कर लिया जाएगा। डीजीपी अशोक कुमार ने सभी राज्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है।

विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि दिल्ली, मेरठ वापस जाने के लिए कांवड़ यात्रियों के लिए हाईवे की बायीं लेन आरक्षित की जाएगी। साथ ही इस दौरान शिविर और भंडारे आदि हाईवे से 20 से 30 मीटर दूर लगाए जाएंगे। पूरे यात्रा मार्ग पर एंबुलेंस और मेडिकल शिविर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


Kanwar Yatra 2023: ड्रोन से होगी कांवड़ियों की निगरानी, डीजे पर रोक नहीं, आने से पहले जानें जरूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार पुलिस ने यात्रियों के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था की है। जिस पर स्कैन करने के बाद उन्हें हरिद्वार क्षेत्र में पार्किंग, रूट और पुलिस सहायता आदि की जानकारी मिल जाएगी। इसके साथ ही गंगा घाटों पर जल पुलिस की तैनाती भी की जाएगी।

कांवड़ यात्रा के दौरान राष्ट्र विरोधी तत्वों पर रहेगी पैनी नजर
कांवड़ यात्रा में सांप्रदायिक विवाद भी कई बार सामने आए हैं। इससे बचने के लिए यात्रा मार्ग और शिविरों में रहने वाले लोगों का सघन सत्यापन किया जाएगा। साथ ही राष्ट्र विरोधी तत्वों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं के प्रसार पर रोक लगाने के लिए इसकी निगरानी भी की जाएगी।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि आगामी सावन माह की अवधि के मद्देनजर कांवड़ यात्रा के समाप्त होने के बाद प्रत्येक सोमवार, सोमवती अमावस्या और मोहर्रम को देखते हुए भी वर्तमान प्रबंधों को बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि, भविष्य में भी कोई समस्या न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed