फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2022: 35 lakh kanwariya took gangajal from haridwar on thursday

Kanwar Yatra 2022: हरिद्वार से 35 लाख कांवड़िये हुए रवाना, अगले पांच दिन होगी पुलिस की अग्नि परीक्षा

Fri, 22 Jul 2022 03:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Jul 2022 03:57 PM IST
सार

20 जुलाई की दोपहर को पंचक खत्म हो गए। इसके साथ ही अब कांवड़ यात्रा अपने शबाब पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: 35 lakh kanwariya took gangajal from haridwar on thursday
कांवड़ मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा अब अपने चरम पर पहुंच गई है। धर्मनगरी की हर गली और हर सड़क पर केसरिया रंग के वस्त्र पहने कांवड़िए ही नजर आ रहे हैं। हरिद्वार-नजीबाबाद और हरिद्वार-दिल्ली हाईवे के साथ गंगनहर पटरी पर गंगा के समांतर शिव आस्था की गंगा बह रही है। हर किसी की जुबां से हर हर महादेव और बोल बम के नारे गूंज रहे हैं। यात्रा के आठवें दिन बृहस्पतिवार को 35 लाख शिवभक्तों ने गंगाजल भरा और कांवड़ लेकर अपने घरों की ओर चल पड़े। अब तक एक करोड़ आठ लाख 70 हजार शिव भक्त गंगाजल लेकर जा चुके हैं। 

विज्ञापन


भोले की भक्ति में दीवाना कांवड़िया: पीठ पर गाड़े नुकीले हुक, उससे बांधकर खींच रहा कांवड़, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


14 जुलाई को कांवड़ यात्रा शुरू हो गई थी। यात्रा शुरू होते ही पंचक लग गए थे, इसलिए बड़ी संख्या में शिवभक्त नहीं पहुंच रहे थे। 20 जुलाई की दोपहर को पंचक खत्म हो गए। इसके साथ ही अब कांवड़ यात्रा अपने शबाब पर पहुंच गई है। बाहरी प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं का लगातार क्रम बना हुआ है। दिन-रात लगातार लाखों कांवड़िए यहां पहुंच रहे हैं और उतने ही वापसी भी कर रहे हैं। हरकी पैड़ी समेत सभी प्रमुख घाटों पर हर समय लाखों श्रद्धालु स्नान करने और कांवड़ की पूजा करने के बाद वापसी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, मालवीय घाट, गऊ घाट, सर्वानंद घाट पर हर तरफ कांवड़िए ही कांवड़िए नजर आए। हरिद्वार के सभी प्रमुख बाजारों में भी कांवड़िए ही नजर आ रहे हैं। दुकानदारों ने भी इस दौरान अपने प्रतिष्ठानों पर केवल कांवड़ यात्रा से संबंधित सामग्री रखी है। दक्ष प्रजापति, मनसा, चंडी और सभी प्रमुख मंदिरों में भी शिवभक्तों की लंबी लाइन लग रही है। भोर से ही मंदिरों में कांवड़िए दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। 

रात को झांकियां बन रही आकर्षण का केंद्र 
हरिद्वार-नजीबाबाद और हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर रात के समय निकलने वाली कांवड़ व उसमें शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। बड़ी-बड़ी कांवड़ों में रखी देवताओं की मूर्तियों को रंग बिरंगी लाइट से सजाया रहता है। डीजे पर बज रहे भजन और कीर्तन सुनकर हर कोई भक्ति रस में डूब रहा है। भजनों पर शिव भक्त नृत्य करते हुए निकल रहे हैं। 

सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद 
पुलिस ने भी सुरक्षा का घेरा और कड़ा कर दिया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड की टीम रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, हरकी पैड़ी समेत कई मंदिरों में पहुंचकर चेकिंग कर रही है। अधिकारी भी लगातार मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। 

बड़ी कांवड़ के साथ ही डाक कांवड़ियों को निकालना होगा चुनौती 

कांवड़ यात्रा चरम पर पहुंच चुकी है। दो साल बाद बिना पाबंदी के शुरू हुई कांवड़ यात्रा के सात दिनों में लाखों कांवड़िए गंगाजल लेकर गंतव्यों की तरफ प्रस्थान कर चुके हैं। ऐसे में अगले पांच दिनों तक पुलिस की अग्नि परीक्षा रहेगी। कांवड़ियों की भीड़ को संभालना पुलिस के लिए पांच दिनों तक चुनौती भरा रहेगा। अब बड़ी कांवड़ के साथ ही डाक कांवड़ियों व बाइक सवार कांवड़ियों को शहर से बाहर निकालना पुलिस के लिए चुनौती भरा साबित होगा। 

हाइवे से लेकर शहर की गलियों व कांवड़ पटरी पर केसरियां रंग में रंगे कांवड़ियों का सैलाब दिख रहा है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत दूूर-दराज के प्रदेशों को पैदल कांवड़ लेकर जाने वाले कांवड़ियां अपने गंतव्यों की तरफ निकल चुके हैं। वहीं बड़ी कांवड़ भी लेकर कांवड़िया अपने गंतव्य की तरफ प्रस्थान करने लगे हैं। 

22 जुलाई (आज) से डाक कांवड़ लेने के लिए भी हरियाणा राजस्थान, दिल्ली, पंजाब के कांवड़िया पहुंचेंगे। जो 24 जुलाई की शाम से डाक कांवड़ लेकर अपने-अपने शिवालयों की तरफ प्रस्थान करेंगे। ऐसे में डाक कांवड़ियों की भीड़ को संभालना पुलिस के लिए अग्नि परीक्षा साबित होगा। 

डाक कांवड़ियों के साथ ही बाइक पर गंगाजल लेने के लिए आने वाले कांवड़ियां भी इस बार 50 से 60 हजार के करीब होंगे। 24 जुलाई की शाम से हाईवे पर डाक और बाइक सवार कांवड़ियों का ही राज रहेगा। जो 26 जुलाई की दोपहर तक चलेगा। एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि डाक कांवड़ियों व बाइक सवार कांवड़ियों को मेला क्षेत्र से निकालने के लिए विशेष योजना बनाई है। इस बार हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर जाने वाले कांवड़ियों को आयरिश पुल के नीचे से निकालकर प्रेमनगर फ्लाईओवर पर भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed