{"_id":"62d94cc48f77bb55f651c695","slug":"kanwar-yatra-2022-youth-pointed-hook-on-his-back-and-pulled-kanwar-from-haryana-to-haridwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोले की भक्ति में दीवाना कांवड़िया: पीठ पर गाड़े नुकीले हुक, उससे बांधकर खींच रहा कांवड़, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले की भक्ति में दीवाना कांवड़िया: पीठ पर गाड़े नुकीले हुक, उससे बांधकर खींच रहा कांवड़, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांवड़ मेले में भगवान शिव के प्रति भक्तों की आस्था के अनूठे रंग देखने को मिल रहे हैं। हरियाणा कैथल का एक युवक अपनी पीठ पर नुकीले हुक गाड़कर खून से लथपथ होकर कांवड़ खींचकर ले जा रहा है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 24 सेकेंड के वीडियो को देखकर हर कोई हैरान और भगवान शिव के प्रति उसकी आस्था देखकर दंग है।
वायरल वीडियो हरिद्वार के रेलवे स्टेशन रोड का बताया जा रहा है। युवक एक कांवड़ को खींचकर ले जा रहा है। कांवड़ ठेली के ऊपर सजी है और उसमें टायर लगे हैं। कांवड़ युवक के पीठ पर गाड़े दो हुक पर बंधी है। दो हुक वाली जगहों से खून बह रहा है। उसके साथ दो युवक भी चल रहे हैं।
दोनों युवक के पीठ से निकलने वाले खून को कपड़े से पोंछ रहे हैं। शिव भक्ति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। युवक के पीठ पर हुक से बंधी कांवड़ में शिव अनोखी कांवड़ हरिद्वार से कैथल लिखा है।
वहीं, धर्मनगरी केसरिया रंग में रंग गई है। कांवड़ पटरी से लेकर हाईवे और शहर के अंदर सड़कों पर हर तरफ कांवड़िए ही कांवड़िए नजर आ रहे हैं। 24 घंटे सड़कों पर पैदल यात्रा करते हुए कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
3 of 5
कांवड़ मेला
- फोटो : अमर उजाला
धूप और बारिश भी शिवभक्तों के कदम नहीं रोक पा रही। हर-हर महादेव, बम बम भोले के जयघोष उनमें जोश भर रहे हैं। जितनी तेज आवाज में जयघोष उतनी ही कांवड़ियों की रफ्तार बढ़ रही है। शिवभक्तों का मानना है कि बम बम भोले और हर हर महादेव के जयघोष उनके अंदर ऊर्जा को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कांवड़ मेला
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें थकने नहीं दे रहे हैं। धर्मनगरी में लाखों शिवभक्तों का रेला गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की तरफ आगे बढ़ रहा है। हर तरफ बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज है। कांवड़िए को अगर हल्की सी थकान महसूस हो रही है तो साथ वाला कांवड़िया जोर-जोर से बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयघोष लगाना शुरू कर देता है।
विज्ञापन
5 of 5
कांवड़ मेला
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ियों में अलग ही तरह का उत्साह और जोश दिख रहा है और वह रुकने के बजाय आगे बढ़ते है। कई किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद एक साथ पूरा ग्रुप एक स्थान पर ठहरकर जलपान करने के बाद फिर से आगे बढ़ रहे हैं। शिवभक्त मोहन लाल, संजू, सौरभ ने बताया कि बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से उनमें ऊर्जा का संचार होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।