{"_id":"5919cb3d4f1c1bce3bf22d3e","slug":"kanwad-yatra-start-on-9-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, इस दिन चढ़ेगा शिवालयों में जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, इस दिन चढ़ेगा शिवालयों में जल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 15 May 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा इस बार नौ जुलाई को शुरू होगी। देश भर के शिवालयों में गंगा जल 21 जुलाई की रात से चढ़ने लगेगा और 22 जुलाई को पूरे दिन चढ़ाया जाएगा। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले हरि शयन एकादशी पड़ रही है। इसी के साथ अन्य सभी मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को समूचे उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। यह एकमात्र ऐसा मेला है, जिसमें चंद दिनों के दौरान ही दो से तीन करोड़ श्रद्धालु सड़कों पर पैदल यात्रा करते हुए गंगा जल लेकर विभिन्न राज्यों की ओर जाते हैं। गंगा जल गांव-गांव के शिवालयों में चढ़ाया जाता है। कई जगह यात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और शिविर लगाने वाले स्थल चयन में जुट गए हैं।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा गुरु पूर्णिमा नौ जुलाई से शुरू होगी तथा 21 जुलाई प्रदोष की रात्रि को जल चढ़ने लगेगा। 22 जुलाई को चतुर्दशी के पूरे दिन जल चढ़ाया जाएगा। इस अमावस्या का महत्व इस बार इसलिए भी बढ़ गया है, चूंकि कांवड़ यात्रा के दौरान ही 16 जुलाई को सूर्य का संक्रमण कर्क राशि में हो जाएगा। कर्क में सूर्य के आते ही श्रावण मास की वर्षा ऋतु शुरू होती है। इसी दौरान सूर्य नारायण की दक्षिणायन यात्रा भी प्रारंभ होगी।
विज्ञापन