फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kamlesh Murder Case: DGP gave seven days ultimatum for disclosure

kamlesh Murder Case: डीजीपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए दिया सात दिन का अल्टीमेटम, फिर होगी कार्रवाई

Tue, 07 Mar 2023 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 07 Mar 2023 07:36 PM IST
सार

पटेलनगर थाना क्षेत्र के भंडारी बाग स्थित मकान में शनिवार सुबह 75 वर्षीय वृद्धा कमलेश धवन का शव मिला था। उनके गले और कंधे पर धारदार हथियार से वार किया गया था।

विज्ञापन
Kamlesh Murder Case: DGP gave seven days ultimatum for disclosure
डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भंडारी बाग में हुए कमलेश धवन हत्याकांड के खुलासे के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने एसएसपी देहरादून को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यदि इस अवधि में हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, तीसरे दिन भी पुलिस को हत्यारों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। अब भी कई बातों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पटेलनगर थाना क्षेत्र के भंडारी बाग स्थित मकान में शनिवार सुबह 75 वर्षीय वृद्धा कमलेश धवन का शव मिला था। उनके गले और कंधे पर धारदार हथियार से वार किया गया था। बुजुर्ग महिला घर में अकेले रहती थीं और छड़ी के साहरे चलती थीं। हत्याकांड के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर से कीमती सामान कुछ गया या नहीं यह पता नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन


मामले में पुराने विवाद, संपत्ति आदि को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। सोमवार रात महिला की पौती अमेरिका से देहरादून पहुंच गई है। उनसे भी पुलिस ने कमलेश के रहन सहन को लेकर जानकारी जुटाई। एसपी क्राइम सर्वेश पंवार ने बताया कि घटनाक्रम में सभी दृष्टिकोण पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को लगा झटका, सामने के सीसीटीवी का बदल गया फोकस
जांच में जुटी पुलिस को रविवार को एक सफलता मिलने की आस जगी थी। कुछ दूरी पर एक दुकान के बाहर कैमरा लगा हुआ था। पुलिस को उम्मीद थी कि शायद इस कैमरे से कुछ सुराग लग जाए। जब सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो पता चला कि दो मार्च तक इस कैमरे का फोकस धवन के मकान के गेट पर था। लेकिन, दो मार्च की रात अचानक इस कैमरे का फोकस बदल गया। लिहाजा, पुलिस को कोई मदद नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed