फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kalsi's team won the Under-14 Kabaddi competition.

Dehradun News: अंडर-14 कबड्डी में कालसी की टीम ने मारी बाजी

Sat, 27 Dec 2025 02:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Kalsi's team won the Under-14 Kabaddi competition.
कालसी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत : आयोजन समिति
- कालसी में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

कालसी। राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान ममता जोशी ने किया। खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर-14 बालक कबड्डी में राजकीय इंटर कॉलेज कालसी पहले और जौनसार बावर की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-14 बालिका वर्ग में भी कालसी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जौनसार बावर को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। अंडर-19 बालिका कबड्डी में जौनसार बावर ने पहला और राजकीय इंटर कॉलेज कालसी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक खो-खो में एकलव्य विद्यालय पहले और गुरु नानक विद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। स्कूल में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रधानाचार्य सचिन असवाल, सुषमा खत्री, सुदर्शन चमोली, दिनेश चौहान, मंजू रावत, संगीता रयाल, राहुल तोमर, हिमांशु आदि सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक तथा छात्र उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed