फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kainchi Dham Nainital Setback to the plan to build a tunnel near Kainchi Dham Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: कैंची धाम के पास सुरंग बनाने की योजना को झटका, वैकल्पिक मार्ग की संभावना तलाशी जा रही

Thu, 07 Nov 2024 07:47 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Nov 2024 07:47 AM IST
सार

कैंची धाम में लगातार दर्शन करने वालों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही मंदिर के पास गुजरने वाले भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। ऐसे में एनएच जाम से निपटने के लिए संभावना तलाश रहा था।

विज्ञापन
Kainchi Dham Nainital Setback to the plan to build a tunnel near Kainchi Dham Uttarakhand News in hindi
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास सुरंग बनाने की योजना को झटका लगा है। राष्ट्रीय राजमार्ग जाम से निपटने के लिए मंदिर से कुछ पहले एक सुरंग बनाकर वैकल्पिक मार्ग की संभावना को तलाश रहा था। लेकिन, जहां पर सुरंग बननी है वहां पर चट्टानों के कमजोर होने समेत अन्य कारणों के चलते योजना पर आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


अब कैंची के पास ही हरतपा इलाके से होकर जा रही सड़क को ही विस्तार देकर अन्य विकल्प को देखा जा रहा है। भवाली स्थित कैंची धाम में दर्शन करने वालों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही मंदिर के पास गुजरने वाले भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। ऐसे में मंदिर से पहले एक सुरंग के जरिये समानांतर एक और मार्ग का विकल्प बनाने का फैसला किया गया, जो कि आगे भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर मिलता।
विज्ञापन


ऐसे में जिसे सीधे जाना होता तो वह सुरंग से निकल जाता, पर इस संभावना को झटका लगा है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार जहां पर टनल बनाने की योजना है, वहां के पहाड़ कमजोर हैं। इसके अलावा टनल का दूसरा सिरा भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर खुल रहा है, वह भी जाम के इलाके में आता है। ऐसे में योजना को फिलहाल आगे प्रगति होने की संभावना कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हरतपा गांव को जाने वाले मार्ग पर टिकी आस

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा कहते हैं कि टनल बनाना संभव नहीं हो रहा है। अन्य विकल्प को देखा जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता दयानंद कहते हैं कि जहां पर टनल बनना है, वहां के पहाड़ काफी फरजाइल हैं। ऐसे में टनल बनाना मुश्किल है। वहीं, कैंची के पास हरतपा इलाके में पांच किमी की सड़क बना रहा है। इस सड़क को सात किमी और आगे विस्तारित कर दिया जाए तो यह अल्मोड़ा-भवाली मार्ग पर रातीघाट के पास मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें...Chhath Puja 2024: देवभूमि में व्रतियों ने रसियाव-रोटी संग किया खरना...36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू, तस्वीरें

लोनिवि इस संभावना को लेकर काम कर रहा है। ऐसे में मार्ग का एक विकल्प मिल सकता है। लोनिवि नदी की दूसरी तरफ से भी एक अन्य वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम कर रहा है। ऐसे में इन विकल्पों को लेकर अधिकारियों की आस टिकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed