फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kailash mansarovar yatra

कैलास मानसरोवर यात्रा के बारे में जानें सबकुछ

Mon, 03 Mar 2014 01:33 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Mar 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
kailash mansarovar yatra

भगवान आशुतोष के धाम की महिमा के क्या कहने। दिव्य, अलौकिक, साक्षात स्वर्ग की अनूभूति कराने वाले हिममंडित पर्वत शिखर कैलास पर भोले भंडारी का स्थायी निवास है।

विज्ञापन


पढ़ें, सत्ता में आते ही रावत बने 'शक्तिमान', लेकिन अटके काम
विज्ञापन


मान्यता है कि महायोगी शिव यहां अनंत काल से मौन साधना में लीन हैं। काले पत्थरों से निर्मित सदैव हिममंडित रहने वाले कैलास को स्वयंभू और सभी ज्योतिर्लिंगों ने सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, तो क्या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव

कपिल मुनि के श्राप से दग्ध अपने साठ हजार पितरों को तारने के लिए इच्छाकुवंशी (इसी कुल में भगवान राम पैदा हुए थे) राजा भगीरथ की तपस्या से अपने अलकजालों से गंगा को मुक्त किया था।

पढ़ें, बर्फ और बारिश से जम गया उत्तराखंड

उसी की एक धारा मानसरोवर के रूप में यहां विद्यमान है। यहीं कुबेर की अलकापुरी भी स्थित है। हिंदुओं के लिए ही नहीं, यह बौद्धों, जैनियों और तिब्बतियों का भी अत्यंत पवित्र तीर्थ माना जाता है।

इस स्थान तक पहुंचना है कठिन

kailash mansarovar yatra

भौगोलिक रूप से इस स्थान तक पहुंचना कठिन तो है लेकिन यह इतना मनोरम कि एक बार यहां पहुंच कर सारी शिथिलता और श्रम दूर होता है। धार्मिक आख्यानों में मामूली संकट होने पर देवताओं के शिव की शरण में कैलास जाने का वर्णन मिलता है।

पढ़ें, सत्ता में आते ही रावत बने 'शक्तिमान', लेकिन अटके काम

रावण, भस्मासुर जैसे महान शिवभक्त यहां तपस्या करके शंकर को प्रसन्न कर वरसंपन्न होते रहे हैं। पुराणों और दूसरे धर्मग्रंथों में अति प्राचीन काल से भगवान शिव के भक्तों द्वारा कैलास यात्रा का वर्णन मिलता है।

पढ़ें, तो क्‍या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव

बौद्ध, जैन धर्म का भी पवित्र स्थल होने की वजह से कैलास दर्शन के लिए इन मतावलंबियों का भी काफी प्राचीन काल से आना-जाना रहा है। जैनियों के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव की तो कैलास निर्वाण स्थली मानी जाती है।

पढ़ें, बर्फ और बारिश से जम गया उत्तराखंड

बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए तिब्बत की सैर और कैलास क्षेत्र के भ्रमण की सुदीर्घ परंपरा रही है।

ये हैं यात्रा के मुख्य धार्मिक पड़ाव

kailash mansarovar yatra

राक्षसताल
गुर्लामांधाता पर्वत की घाटियों से होते हुए यात्री राक्षसताल पहुंचते हैं। यह ताल 84 वर्ग किलोमीटर में फैला है। इसकी गहराई 150 फुट है।

पुराणों के अनुसार राक्षसों के राजा रावण ने यहीं बैठ कर भगवान को प्रसन्न किया था। मानसरोवर से 45 किलोमीटर दूर तारचेन में कैलास परिक्रमा का आधार शिविर है। यहीं से कैलास परिक्रमा आरंभ होती है।

मानसरोवर
विश्व में सर्वाधिक ऊंची (17 हजार फुट) 120 किलोमीटर के दायरे में फैली मीठे पानी की झील मानसरोवर आश्चर्य से कम नहीं है। इसकी गहराई तीन सौ फुट है। शिव की जटाओं से निकलने की मान्यता की वजह से इसके जल को अत्यंत पवित्र माना जाता है।

डेरापुफ
तारचेन से यात्री यमद्वार पहुंचते हैं। यहां से घोडे़ और याक पर चढ़कर ब्रह्मपुत्र नदी को पार करके कठिन रास्ते से होते हुये यात्री डेरापुफ पहुंचते है। जहां ठीक सामने कैलास के दर्शन होते हैं। डेरापुफ में श्रद्धालु रात्रि विश्राम करते हैं।

डोल्मा
कैलास मार्ग पर ड्रोल्मा साढे़ 19 हजार फुट खड़ी ऊंचाई पर स्थित है। ड्रोल्मा में ही शिव और पार्वती की पूजा-अर्चना करके धर्म पताका फहराई जाती है।

गौरीकुंड
ल्हादू घाटी स्थित 18400 फुट की ऊंचाई पर गौरीकुंड झील स्थित है। इसका पानी बिलकुल हरे पन्ने के रंग का है।

मान्यता है कि साढे़ सात किलोमीटर के दायरे में फैली 80 पुट गहराई वाली इसी झील में रहकर माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने केलिए घोर तपस्या की थी।

इन परेशानियों से हो सकता है सामना

kailash mansarovar yatra

यात्रा मार्ग की कठिनाई के अलावा आक्सीजन की कमी स्वास्थ्य, सहूलियतों की कमी, खानपान, संचार आदि की समस्याओं से दोचार होना पड़ता है।

पढ़ें, सत्ता में आते ही रावत बने 'शक्तिमान', लेकिन अटके काम

उच्च रक्तचाप, चक्कर आना, सांस फूलना, सुस्ती अथवा अनिद्रा से भी यात्री परेशान रहते हैं। इसके लिए यही सलाह है कि यात्री क्रमश: चढ़ाई चढ़ें।

पढ़ें, तो क्‍या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव

इस साल संचार केलिए केंद्र ने हर दल के साथ एक सेटेलाइट फोन की व्यवस्था की है। इससे यात्री दल का संवाद बने रहने की उम्मीद है।

यात्री इन बातों का रखें ध्यान

kailash mansarovar yatra

स्वास्थ उत्तम होना चाहिए। आपको प्रतिदिन देर तक पैदल टहलने की आदत होनी चाहिए। नशा बिलकुल न करें। आम धारणा के विपरीत ऊंचे पहाड़ों में अल्कोहल का प्रयोग घातक है।

पढ़ें, बर्फ और बारिश से जम गया उत्तराखंड

मानसरोवर और कैलास यात्री हमेशा समूह में ही रहें जिससे किसी को भी किसी तरह की परेशानी हो तो उस दल के अन्य सदस्य उसकी मदद कर सके।

ये जरूरी चीजें साथ रखें
बुखार, सिर दर्द, जुकाम, बदन दर्द, पेट दर्द, डायरिया, उल्टी-दस्त की दवाएं साथ रखें। मल्टी विटामिन्स गोलियां, वैसलीन, बैंड एड, चाकलेट, टाफियां, धूप के चश्मा अवश्य साथ रखें।  

ये कपड़े जरूरी
पर्याप्त गर्म कपड़े, ऊनी मोजे. जैकेट, दस्ताने, अच्छी क्वालिटी के जूते जरूर रखें। जिससे ठंड से मुकाबला किया जा सके।   कपड़ों की संख्या से ज्यादा क्वालिटी पर ध्यान दें।

पढ़ें, यहां रागों संग मनता है रंगों का त्योहार

ज्यादा जोड़ियां न ही रखें तो अच्छा। क्योंकि यात्रा के दौरान आपको कपड़े बदलने के बहुत मौके नहीं मिलेंगे। ठंड इतनी ज्यादा होगी कि जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

जानें...यात्रा कब, कहां

kailash mansarovar yatra

पहले दिन
सुबह छह बजे से दिल्ली से अल्मोड़ा एसी बस द्वारा, दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अफसर यात्रा के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हैं।

दूसरे दिन
अल्मोड़ा से वाया कौसानी चौकोरी के लिए प्रस्थान

तीसरे दिन
चकौरी से वाया डीडीहाट धारचूला यहां आटीबीपी के कैंप हेडक्वार्टर मेरठी में यात्रियों का स्वागत होता है उन्हें यात्रा के बारे में बताया जाता है।

चौथा दिन
धारचुला से सिरखा, यहां नारायण स्वामी आश्रम प्रमुख स्थल है।

पांचवां दिन
सिरखा से गाला

छठा दिन
गाला से बुधि तक, 18 किमी का थका देने वाला ट्रैक, लामड़ी गांव में विश्राम और चायपान की व्यवस्था।

सातवां दिन
बुधि से गुंजी

आठवां दिन
गुंजी में विश्राम, आटीबीपी की टीम मेडिकल चेकअप के बाद फिटनेस की जांच करेगी। इसके बाद ही आपको आगे यात्रा की इजाजत मिलेगी।

नवां दिन
गुंजी से कालापानी होते हुए नाभिढांग, आईटीबीपी टीम और उसके डाक्टर तिब्बत सीमा की ओर ले जाएंगे जहां से यात्रा दल चीनी अधिकारियों के हवाले होगा।

दसवां दिन
लिपूलेख से तकलाकोट, तकलाकोट बौद्धों का प्राचीन शहर है। यहां कई गोम्पा और बौद्ध मंदिर मिलेंगे।

बारहवें दिन से 19वें दिन
कैलास परिक्रमा में यात्री बस द्वारा तकलाकोट से दारचेन तक ले जाए जाते हैं। दारचेन कैलास परिक्रमा का बेस कैंप है। दारचेन के बारखा मैदान से कैलास की 48 किमी की परिक्रमा प्रारंभ होती है।

यहां से गुजरती है परिक्रमा

kailash mansarovar yatra

डेराफुक तक बस से यमद्वार, इसके बाद फिर ट्रैकिंग के जरिए डोल्मा पास, गौरीकुंड, जोंगजेरबु, दारचेन, अष्टपाद यहां कैलास की परिक्रमा पूरी होती है। इसके बाद यात्री लौटने लगते हैं?

अब प्रतिबंधों के साथ होती है कैलास यात्रा
कैलास मानसरोवर का अतीतकाल से ही धार्मिक महत्व रहा है। कैलास को भगवान शंकर का वास माना गया है।

पढ़ें, सत्ता में आते ही रावत बने 'शक्तिमान', लेकिन अटके काम

इसी कारण हर साल बड़ी संख्या में हिंदू कैलास पर्वत के दर्शनों को जाते हैं। कैलास पर्वत के पास स्थित मानसरोवर झील में स्नान से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

पढ़ें, यहां रागों संग मनता है रंगों का त्योहार

ऐसी धार्मिक मान्यता है। कैलास मानसरोवर के कारण ही कुमाऊं अंचल को मानसखंड कहा जाता है।

1960 में यात्रा पर नहीं था कोई प्रतिबंध
1960 तक कैलास मानसरोवर यात्रा पर जाने के लिए किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं था। भारत और चीन के संबंधों में कटुता आने के कारण 1960 में यह यात्रा बंद हो गई।

पढ़ें, तो क्‍या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव

कम से कम भारतीय हिंदुओं के लिए कैलास मानसरोवर के दर्शन दुर्लभ हो गए। भारत और चीन के बीच संबंध सामान्य होने पर 1981 में फिर से यात्रा के संचालन पर सहमति तो बनी लेकिन इसे कई प्रतिबंधों से बांध दिया गया।

यात्रा की अवधि जून से सितंबर तक तय की गई। यात्रियों का चयन विदेश मंत्रालय के स्तर से होने लगा। यात्रा संचालन की जिम्मेदारी कुमाऊं मंडल विकास निगम को दी गई।

पढ़ें, बर्फ और बारिश से जम गया उत्तराखंड

भारत तिब्बत सीमा पुलिस यात्रियों की मदद को लगाई गई। लिपुलेख दर्रा पार करने के बाद तिब्बत में प्रवेश करते ही यात्रियों की सारी व्यवस्था चीन सरकार संभालती है।

ये है प्रस्तावित यात्रा रूट

kailash mansarovar yatra

दिल्ली से काठगोदाम
काठगोदाम से अल्मोड़ा
अल्मोड़ा से चौकोड़ी
चौकोड़ी से मिर्थी
मिर्थी से धारचूला
धारचूला से गाला
गाला से बूंदी
बूंदी से गर्व्यांग
गर्व्यांग से गुंजी
गुंजी से कालापानी
कालापानी से नाभीढांग
नाभीढांग से तिब्बत में प्रवेश

यात्रा कार्यक्रम
आठ जून से नौ सितंबर तक चलेगी यात्रा
18 यात्रियों का होगा एक बैच
पांच मार्च त‌क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
10 मार्च है सामान्य आवेदन की अंतिम तिथि

यात्रा मार्ग की स्थिति

kailash mansarovar yatra

कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर कालापानी से लेकर तिब्बत की सीमा तक इस समय भारी बर्फ जमा है। गाला से आगे गुंजी तक भी बर्फ तो है लेकिन रास्ते टूटे नहीं हैं।

पढ़ें, सत्ता में आते ही रावत बने 'शक्तिमान', लेकिन अटके काम

भारत तिब्बत सीमा पुलिस सातवीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि मार्च में उनकी टीम रास्ते का सर्वे करेगी और रिपोर्ट जिला प्रशासन तथा विदेश मंत्रालय को देगी।

पढ़ें, तो क्‍या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव

इसी रिपोर्ट के आधार पर रास्तों की मरम्मत का काम शुरू होगा। वह कहते हैं कि इस बार यात्रियों को धारचूला से गाला तक वाहनों से ले जाया जाएगा।

पढ़ें, बर्फ और बारिश से जम गया उत्तराखंड

इस बार भी यात्रा एक जून से प्रस्तावित है। वर्ष 2013 में भारी आपदा के कारण सिर्फ एक दल यात्रा पर जा पाया। शेष दलों की यात्रा स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed