{"_id":"5b1b53d24f1c1bb06e8b70a6","slug":"kailash-mansarovar-yatra-2018-starts-from-12-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"12 जून से शुरू होगी विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा, इस साल 18 दल लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 जून से शुरू होगी विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा, इस साल 18 दल लेंगे भाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 09 Jun 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
kailash mansarovar
कैलाश मानसरोवर यात्रा का आरंभ 12 जून से होने जा रहा है। यात्रियों का पहला दल मंगलवार को दिल्ली से काठगोदाम टीआरसी पहुंचेगा।
विज्ञापन
यहां दल में शामिल यात्रियों का पारंपरिक रूप से तिलक व माल्यार्पण कर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया जाएगा।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के के जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जून से सितंबर तक चलने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा 12 जून से आरंभ होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
आठ सितंबर तक चलेगी यात्रा
kailash mansarovar yatra
उन्होंने कहा कि यात्रा में 18 दल भाग लेंगे जो अलग-अलग चरणों में तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होंगे। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
यात्रा आठ सितंबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि कैलाश यात्रा अपने धार्मिक मूल्यों और सांस्कृतिक महत्व के कारण जानी जाती है।
इसमें हर साल सैकड़ों यात्री तीर्थ यात्रा पर जाते हैं।
यात्रा आठ सितंबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि कैलाश यात्रा अपने धार्मिक मूल्यों और सांस्कृतिक महत्व के कारण जानी जाती है।
इसमें हर साल सैकड़ों यात्री तीर्थ यात्रा पर जाते हैं।