फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kailas mansarovar yatra

कैलास मानसरोवर यात्रा शुरु, पहले दल में 56 यात्री

Thu, 12 Jun 2014 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 12 Jun 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
kailas mansarovar yatra

प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा गुरुवार से शुरू होगी। यात्रा के लिए निगम ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को यात्रियों का पहला दल काठगोदाम पहुंचेगा। 56 यात्रियों के पहले दल में 42 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के तत्वावधान में 1981 में यात्रा की शुरुआत की गई थी। इस वर्ष की यात्रा में जहां दो दिनों की कमी की गई है, वहीं दो दलों की संख्या में इजाफा हुआ है।

सुबह दस बजे रवाना हुआ दल

kailas mansarovar yatra

नौ जून से दिल्ली में हुए डॉक्टरी परीक्षण के बाद 12 जून को पहला दल सुबह छह बजे दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर करीब एक बजे काठगोदाम पहुंचेगा।

निगम की ओर से काठगोदाम में कुमाऊंनी परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद दल अल्मोड़ा प्रस्थान कर रात्रि विश्राम वहीं करेगा।

विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु शामिल
पहले यात्री दल में गुजरात के 16, दिल्ली के 14, महाराष्ट्र के 6, राजस्थान के 4, तेलंगाना, केरल, कर्नाटका, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के 1-1 श्रद्धालु के अलावा अन्य राज्यों के भी 11 श्रद्धालु भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक पड़ाव भी होगा आकर्षण

kailas mansarovar yatra

कैलास मानसरोवर यात्रा में इस वर्ष महरागांव में पद्मश्री यशोधर मठपाल के लोक संग्रहालय को भी शामिल किया गया है। इसमें श्रद्धालु पुरातत्व से जुड़ी हुई अनेक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

यात्रा की सफलता के लिए निगम की ओर से तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कुमाऊंनी परंपरा के अनुरूप श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। इस वर्ष श्रद्धालुओं को इंडियन माउटेनियरिंग फेडरेशन से मान्यता प्राप्त प्रसिद्ध यात्रा का प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो भी दिया जाएगा।
- दीपक रावत, एमडी केएमवीएन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed