फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   junior teachers warn of agitation

जूनियर शिक्षकों ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 06 Aug 2013 09:51 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2013 09:51 AM IST
विज्ञापन
junior teachers warn of agitation

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सितंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। चंदर नगर में हुई बैठक में प्रांतीय महामंत्री सूरत सिंह तोमर ने कहा कि उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों से जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों को हटाया जा रहा है।

विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि सरकार व शासन के साथ कई बार लिखित और मौखिक समझौता हो चुका है। इसके बावजूद जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों को समायोजित करने का शासनादेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल समाप्त होने एवं आरटीई लागू होने से राज्य में प्राथमिक प्रधानाध्यापक एवं जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक के सैकड़ों पद समाप्त हो रहे हैं। इससे प्राथमिक सहायक अध्यापकों के प्रमोशन के अवसर भी समाप्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बेसिक में स्कूलों में अतिरिक्त समय बढ़ाए जाने का भी विरोध किया गया। शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी व अन्य मुद्दों को लेकर सोमवार को शिक्षक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।


प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि बच्चों की छुट्टी के बाद स्कूलों में शिक्षकों को रोके रखने का कोई औचित्य नहीं है। बैठक में प्रांतीय मीडिया प्रभारी सतीश घिल्डियाल, अखिलेश शर्मा, अनंत सोलंकी, अखलाक अहमद, देवेंद्र, हुकम सिंह तोमर, वाणी विलास, अनुराग चौहान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed