{"_id":"5d7e97b48ebc3e01830a0d32","slug":"junior-engineer-again-outspoken-on-promotion-dehradun-news-drn319762930","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति न होने पर जूनियर इंजीनियर फिर मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति न होने पर जूनियर इंजीनियर फिर मुखर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। अवर अभियंता से सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति की मांग पर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन एक बार फिर मुखर हो गया है। एसोसिएशन ने यूपीसीएल प्रबंधन पर जानबूझ कर पदोन्नति लटकाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसोसिएशन ने जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर पूरा मामला सामने रखने का निर्णय लिया है।
एसोसिएशन की बैठक रविवार को संगठन भवन माजरा में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यूपीसीएल प्रबंधन लगातार प्रोन्नति का आश्वासन दे रहा है, लेकिन अभी तक प्रोन्नतियां शुरू नहीं की गई हैं। यूपीसीएल कोर्ट केस का हवाला देकर कमेटी बनाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। प्रोन्नति के बजाए कईं जेई को एई का प्रभार दिया गया है। इससे उन पर कार्य का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। केंद्रीय अध्यक्ष जीएन कोठियाल ने कहा कि निगम प्रबंधन ऊ र्जा सचिव को जानबूझ कर गुमराह कर रहा है। प्रबंधन की हठधर्मिता और एसोसिएशन के प्रति द्वेष भावना के प्रति जानबूझ कर पदोन्नति लटकाई जा रही है। इससे एसोसिएशन के सदस्यों में भारी रोष है। बैठक में कर्ण सिंह, राहुल अग्रवाल, प्रकाश चौहान, नितिन तिवारी, संदीप पंवार, आनंद रावत, सुधीर बड़ोनी आदि मौजूद रहे।