फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Judges transfer list by uttarakhand high court

उत्तराखंड: हाइकोर्ट के निर्देश पर जजों की तबादला सूची जारी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Wed, 12 Sep 2018 11:05 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 12 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Judges transfer list by uttarakhand high court
तबादले - फोटो : amar ujala

हाईकोर्ट में व्यापक स्तर पर न्यायाधीशों के तबादले किए गए हैं। कोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक योगेंद्र कुमार सागर को ऊधमसिंह नगर में ही अब प्रथम एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिविजन) के रूप में तैनाती दी गई है। शाची शर्मा को एसीजेएम रेलवे हल्द्वानी बनाया गया है।

विज्ञापन


श्वेता पांडे को पिथौरागढ़ में सिविल जज सीनियर डिविजन के रूप में तैनाती दी गई है। अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को अल्मोड़ा में सिविल जज (सीनियर डिविजन) बनाया गया है। उत्तरकाशी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को उत्तरकाशी में ही सिविल जज (जूनियर डिविजन) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


श्वेता चौहान को नैनीताल में ही सिविल जज (सीनियर डिविजन) बनाया गया है। अविनाश श्रीवास्तव को चतुर्थ एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिविजन) देहरादून के रूप में पदोन्नत किया गया है। नरेंद्र नगर (टिहरी) की सिविल जज (जूनियर डिविजन) त्रिचा रावत को (सीनियर डिविजन) में प्रमोट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका यहां हुआ ट्रांसफर

Judges transfer list by uttarakhand high court

सचिन कुमार को पंचम एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिविजन) देहरादून और ऊखीमठ की सिविल जज जूनियर डिविजन आरती सरोहा को सीनियर डिविजन कैडर दिया गया है। रुद्रप्रयाग के सिविल जज सीनियर डिविजन संजय सिंह को ऊखीमठ में सिविल जज जूनियर डिविजन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। संजीव कुमार को तृतीय एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन ऊधमसिंह नगर में तैनाती दी गई है।  सिमरनजीत कौर को एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन रुड़की, संदीप सिंह भंडारी को तृतीय एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन हरिद्वार और नीरज कुमार को सिविल जज जूनियर डिविजन देहरादून बनाया गया है। 

अशोक कुमार को थराली में सिविल जज जूनियर डिविजन बनाया गया है। अभय सिंह को सिविल जज जूनियर डिविजन नैनीताल, आशालिका पांडे को सिविल जज जूनियर डिविजन नरेंद्र नगर, शमा परवीन को सिविल जज जूनियर डिविजन पौड़ी गढ़वाल, पारुल थपलियाल सिविल जज जूनियर डिविजन बाजपुर, करिश्मा डंगवाल को सिविल जज जूनियर डिविजन अल्मोड़ा और ललिता सिंह को द्वितीय एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन ऊधमसिंह नगर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed