उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने करीब डेढ़ दर्जन न्यायिक अधिकारियों के किए तबादले, यहां देखिए पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने करीब डेढ़ दर्जन न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। हाईकोर्ट से जारी अधिसूचना के मुताबिक जज फैमिली कोर्ट टिहरी गढ़वाल श्रीकांत पांडे को अतिरिक्त जिला जज तृतीय के पद पर देहरादून भेजा गया है।
अतिरिक्त जिला जज कोटद्वार सहदेव सिंह का तबादला अतिरिक्त जिला जज प्रथम पद पर हरिद्वार किया गया है। लोक अदालत हरिद्वार के अध्यक्ष शंकर राज को अतिरिक्त जिला जज चतुर्थ देहरादून बनाया गया है। देहरादून के अतिरिक्त जिला जज तृतीय गुरुबख्श सिंह को देहरादून में ही अतिरिक्त जिला जज पंचम के पद पर नियुक्त किया गया है। नैनीताल फैमिली कोर्ट के जज धर्म सिंह को देहरादून में अतिरिक्त जिला जज छह बनाया गया है। देहरादून के अतिरिक्त जिला जज चतुर्थ सुबीर कुमार को देहरादून में ही अतिरिक्त जिला जज 7 के पद पर भेजा गया है। कोटद्वार फैमिली कोर्ट के जज बिध्यांचल सिंह को अतिरिक्त जिला जज कमर्शियल कोर्ट देहरादून भेजा गया है।
इसी तरह अतिरिक्त जिला जज टिहरी नीना अग्रवाल का तबादला अतिरिक्त जिला जज द्वितीय पद पर रुड़की किया गया है। अतिरिक्त जिला जज रुद्रप्रयाग भारत भूषण पांडे का तबादला अतिरिक्त जिला जज द्वितीय पद पर हरिद्वार, हरिद्वार में तैनात अतिरिक्त जिला जज चतुर्थ वरुण कुमार का तबादला इसी जगह अतिरिक्त जिला जज तृतीय के रूप में किया गया है। उन्हें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में अतिरिक्त सचिव का प्रभार भी दिया गया है।
अतिरिक्त जिला जज 6 देहरादून अनिरुद्ध भट्ट यहीं अतिरिक्त जिला जज आठ के पद पर तैनाती दी गई है। अतिरिक्त जिला जज द्वितीय हरिद्वार रीना नेगी को हरिद्वार में ही चतुर्थ अतिरिक्त जिला जज के पद पर तैनाती दी गई है। अतिरिक्त जिला जज द्वितीय पारुल गैरोला को हरिद्वार में अतिरिक्त जिला जज पंचम के पद पर तैनाती दी गई है। रुद्रप्रयाग के सीजेएम कुलदीप शर्मा को बागेश्वर में अतिरिक्त जिला जज का कार्यभार सौंपा गया है।
सिविल जज नंदन सिंह को अतिरिक्त जिला जज रुद्रप्रयाग बनाया गया है। नैनीताल के सीजेएम अरविंद नाथ त्रिपाठी को टिहरी में अतिरिक्त जिला जज बनाया गया है। चमोली के सीजेएम राकेश कुमार सिंह को अतिरिक्त जिला जज द्वितीय नैनीताल के पद पर तैनाती दी गई है। सिविल जज देहरादून प्रतिभा तिवारी को अतिरिक्त जिला जज कोटद्वार, सीजेएम हरिद्वार आरके श्रीवास्तव को अतिरिक्त जिला जज अल्मोड़ा बनाया गया है।