{"_id":"adcb1ea800840110b5e67e0982d81131","slug":"jp-joshi-admitted-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में जेपी जोशी को आने लगे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में जेपी जोशी को आने लगे चक्कर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 24 Jan 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण मामले में जेल में बंद अपर सचिव गृह जेपी जोशी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दून अस्पताल लाया गया। यहां उन्हें वीआईपी वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
तीन महीने से जेल में
गिरफ्तारी के बाद करीब तीन माह से जोशी सुद्धोवाला जेल में हैं। कई बार प्रार्थनापत्र के बावजूद उन्हें कोर्ट से जमानत नहीं मिली है।
बृहस्पतिवार दोपहर अचानक चक्कर आने के बाद उन्हें कारागार अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें दून अस्पताल के न्यूरो सर्जन के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बीआईपी वार्ड में भर्ती
शाम को जेल स्टाफ उन्हें दून अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचा। ईएमओ राहुल जोशी ने उनका निरीक्षण किया, जिसके बाद उन्हें वीआईपी वार्ड में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
दून अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस असवाल ने बताया कि जेल के डाक्टर ने न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलाजिस्ट और फिजीशियन की राय लेने की सलाह दी है।