फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   journalist kamal joshi suspicious death in kotdwar

वरिष्ठ पत्रकार कमल जोशी की संदिग्ध हालात में मौत, कुंडे से लटका मिला शव

Tue, 04 Jul 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 04 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
journalist kamal joshi suspicious death in kotdwar
kamal joshi

उत्तराखंड के जाने-माने फोटोग्राफर और वरिष्ठ पत्रकार कमल जोशी नहीं रहे। सोमवार को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे करीब 63 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर लगते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारी, पत्रकार, सामाजिक संगठनों के लोग उनके आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन


वे अपने आवास पर कमरे की दीवार के कुंडे पर रस्सी के सहारे लटके मिले। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उनके निधन की खबर से उनके परिजनों, परिचितों, पत्रकार जगत में शोक की लहर छा गई। 
विज्ञापन


कमल जोशी अपने कोटद्वार स्थित आवास पर अकेले रहते थे। बताया जाता है कि रविवार शाम को वह किसी काम के लिए पड़ोसियों से सीढ़ी मांगकर ले गए थे। सोमवार शाम करीब चार बजे जब पड़ोसियों को सीढ़ी की जरूरत पड़ी तो वे उनके आवास पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा बंद था, लेकिन कुंडी नहीं लगी थी। पड़ोसियों ने बाहर से आवाज दी तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। मोबाइल पर ट्राई करने पर भी घंटी बजती रही, लेकिन मोबाइल उठा नहीं। 

भाई ने उठाई जांच की मांग

journalist kamal joshi suspicious death in kotdwar
kamal joshi

फिर अनहोनी की आशंका से पड़ोसियों ने उनके मालवीय उद्यान निवासी रिश्तेदार राजेंद्र प्रसाद जखमोला को सूचना दी। वे दौड़े-दौड़े उनके आवास पर आए। उन्होंने अंदर झांककर देखा तो होश उड़ गए।

कमल जोशी का शरीर नाइलोन की रस्सी से कुंडे पर लटका हुआ था। पुलिस ने रस्सी काटकर शव नीचे उतारा। घटनाक्रम को देखने पर हर कोई उनकी मौत को संदिग्ध बता रहा था।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है। उनके निधन पर पत्रकारों, साहित्यकारों, राजनीतिक संगठनों के लोगों ने शोक जताते हुए उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। देर रात तक उनके आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ था। परिजनों के अनुसार मंगलवार दोपहर तक सभी नाते-रिश्तेदार कोटद्वार पहुंच रहे हैं।

कमल जोशी बेहद जुझारू व्यक्ति थे। उनकी मौत जिन हालात में हुई है, उसकी जांच होनी चाहिए।
- डॉ. अनिल जोशी, कमल जोशी के छोटे भाई 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed