{"_id":"6275704cd159633b3b78030d","slug":"journalism-students-know-how-newspaper-is-printed-city-news-drn4110192189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं ने जाना कैसे तैयार होता है समाचार पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं ने जाना कैसे तैयार होता है समाचार पत्र
विज्ञापन
्रेस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला प्रिटिंग प्रेस की मशीनों की जानकारी लेते ग्राफिक एरा हि?
- फोटो : DEHRADUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘रोज सुबह आपके हाथ में देश-विदेश और स्थानीय खबरों की समग्रता के साथ जो समाचार पत्र पहुंचता है, वह दरअसल एक पूरी टीम वर्क के साथ की गई मेहनत का नतीजा होता है। अमर उजाला इस मामले में ताजातरीन, निष्पक्ष, सटीक, विश्लेषणात्मक और समावेशी समाचारों के साथ ही बेहतर अखबारी कागज व छपाई की गुणवत्ता के साथ समय पर पाठकों के हाथ तक पहुंचाने जैसे पक्षों पर बेहद संजीदगी और तत्परता से कार्य करता है।’
अमर उजाला समाचार पत्र की सेलाकुई स्थित प्रिंटिंग प्रेस में अखबार की बारीकियां समझने पहुंचे ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं के साथ बातचीत में अमर उजाला से जुड़े पदाधिकारियों ने यह बात कही। छात्र-छात्राओं को प्रिंटिंग प्रेस का भ्रमण कराने के दौरान उन्हें प्रिंटिंग मशीन चलाकर भी दिखाई गई। समाचार पत्र कैसे छपता है, इसके लिए कागज कहां से आता है, अखबार में इस्तेमाल होने वाली स्याही कैसी होती है और कहां से आती है, किसी तरह से अखबार को फोल्ड व डिस्पैच किया जाता है, इनके बारे में भी बारीकी से छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।
इसके अलावा समाचार पत्र के लिए कौन समाचार एकत्र करते हैं, प्रिंटिंग प्रेस से कैसे उसे आम पाठक तक जल्द से जल्द पहुंचाने की कोशिश होती है और इसके लिए कैसे समाचार पत्र के संपादकीय, विज्ञापन, प्रिंटिंग और अन्य स्टाफ एक टीम के रूप में कार्य करते हैं, इन बातों के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रिंटिंग प्रेस की विजिट के दौरान यूनिवर्सिटी के 75 छात्र मौजूद थे। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर विदुषी नेगी, लेक्चरार विपुल तिवारी, अमर उजाला पब्लिकेशंस लिमिटेड देहरादून के यूनिट हेड डीडी जोशी, प्रोडक्शन हेड संदीप भारद्वाज मौजूद थे।