फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Job vacancy for unemployed youths in famous companies

बेरोजगार युवाओं के लिए नामी कंपनी में नौकरी का सुनहरा मौका, सीधे इंटरव्यू से होगी भर्ती

Tue, 18 Dec 2018 12:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Dec 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Job vacancy for unemployed youths in famous companies
JOB - फोटो : demo pic

अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए खास मौका है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए सेवायोजन कार्यालय की ओर से 20 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


टीएनएस टेलीकॉम नेटवर्क सोल्यूशन के सहयोग से सुबह 10 बजे रोजगार मेला शुरू हो जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि कि रोजगार मेले में कंपनी के लिए युवक-युवतियों की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन

ये प्रमाणपत्र लाने होंगे साथ

मेले में वही बेरोजगार युवक-युवती शामिल हो सकेंगे, जो इंजीनियरिंग स्नातक होंगे और उनकी उम्र 18 से 28 साल के बीच होगी। बीटेक सिविल और मेकैनिकल को छोड़कर बाकी सभी तकनीकी शाखाओं के लिए चयन किया जाएगा।

चयनित युवाओें को कंपनी की ओर से 50 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान कोई वेतन नहीं दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी बुधवार तक किसी भी कार्यदिवस में अपना नाम मॉडल कॅरियर सेंटर और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल प्रमाणपत्रों के साथ उनकी छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो, परिचयपत्र लाना होगा।

बेरोजगार युवाओं को नि:शुल्क मिलेगी कोचिंग

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से राज्य के निर्धन, बीपीएल कार्ड धारकों, आर्थिक एवं सामाजिक जातिगत जनगणना के आधार पर वंचित वर्ग के बेरोजगार युवाओं को निशुल्क कोचिंग मुहैया कराई जा रही है। 

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को बैंक, एसएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 दिसंबर से 15 मार्च 2019 तक नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन

यह कोचिंग नेशनल बैंकिंग एकेडमी की ओर से मुहैया करायी जा रही है। कोचिंग के इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र से नि:शुल्क हासिल कर सकते हैं।

इसके लिए शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, सेवायोजन कार्यालय के पंजीयन कार्ड की छायाप्रति, बीपीएल कार्डधारी परिवार के सदस्य अपने जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रति सहित सेवायोजन कार्यालय में जमा कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed