फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   job are being taken away from the indian teachers in nepal.

नेपाल में भारतीय शिक्षकों से छीनी नौकरी

Thu, 19 Mar 2015 09:29 AM IST
विनोद काला / अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विनोद काला / अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Thu, 19 Mar 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
job are being taken away from the indian teachers in nepal.

छब्बीस साल से नेपाल में पढ़ा रहे एक भारतीय शिक्षक को वहां की सरकार नेपाल की नागरिकता न होने का हवाला देकर नौकरी से निकाल रही है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं इस शिक्षक को पिछले पांच माह से वेतन भी नहीं दिया गया है। नेपाल के शिक्षा विभाग और लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास इस शिक्षक ने दोनों देशों के दूतावासों और प्रधानमंत्रियों को पत्र भेजकर अपनी व्यथा बताई तथा नौकरी से निकाले जाने की स्थिति में परिवारजनों के साथ आत्मदाह की धमकी दी है।

शिक्षक का आरोप है कि नेपाल की सरकार जानबूझकर भारतीयों के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है। मूल रूप से फिरोजाबाद (आगरा) निवासी जसवंत सिंह यादव ने बताया कि वह परिवार के साथ उत्तराखंड के बनबसा में रहते हैं और बनबसा से ही रोजाना नेपाल के श्री सिद्धनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय जिमुवा में पढ़ाने जाते हैं।

विज्ञापन

पूर्व में भी हटाए जा चुके हैं भारतीय शिक्षक

job are being taken away from the indian teachers in nepal.

वह 1989 से नेपाल बच्चों को विज्ञान पढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके रिटायर होने में अभी आठ साल है, लेकिन नेपाल सरकार वहां की नागरिकता न होने का हवाला देकर उन्हें नौकरी से निकालना चाहती है।

उन्होंने बताया कि नेपाल शिक्षा विभाग और वहां के लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा भी उन्होंने उत्तीर्ण की है और अक्तूबर 2014 से उन्हें वेतन भी नहीं दिया गया है। उनका कहना है कि इस स्थिति में परिवारजनों के साथ आत्मदाह करने के सिवाय उनके पास कोई विकल्प नहीं है।

पूर्व में भी नेपाली स्कूलों से भारतीय मूल के शिक्षकों को हटाया जा चुका है। 2005 में नेपाल स्थित फ्लोरिडा पब्लिक स्कूल से भी सात दक्षिण भारतीय शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ इसलिए समाप्त कर दी गई थीं उनके पास नेपाल की नागरिकता नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed