फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jilla panchayat election 2018 in haridwar 75 percent voting

हरिद्वार जिंप चुनाव: छुटपुट टकराव के बीच 75 फीसदी मतदान, 21 जून को होगी मतगणना

Tue, 19 Jun 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, झबरेड़ा/चुड़ियाला
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, झबरेड़ा/चुड़ियाला Updated Tue, 19 Jun 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
jilla panchayat election 2018 in haridwar 75 percent voting
voting

सुबह धीमी गति से शुरू हुए मतदान ने दोपहर बाद रफ्तार पकड़ ली। शाम तक 14 गांवों में बनाए गए 36 बूथों पर 75 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा सुनेहटी गांव में 84 तथा सबसे कम बिनारसी गांव में 66.2 फीसदी मतदान हुआ। बाद में मतपेटियों को सीलकर कड़ी सुरक्षा के बीच भगवानपुर ब्लॉक में भेज दिया गया। चार जगहों पर फर्जी वोट डालने को लेकर टकराव की स्थिति भी पैदा हुई। लेकिन पुलिस ने जल्द ही इस पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तेज्जुपुर के मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डालने की शिकायत पर पीठासीन अधिकारी ने एक व्यक्ति को रोक दिया। इस पर वहां गहमागहमी हो गई। पुलिस ने आरोपी को केंद्र के बाहर कर वोटिंग शुरू करा दी। वहीं मेहश्वरी गांव में एक जनप्रतिनिधि के भाई के बूथ में पहुंचने पर एजेंटों ने आपत्ति दर्ज कराई। वहां भाजपा नेता सुबोध राकेश भी पहुंच गए। पुलिस ने जनप्रतिनिधि के भाई को बूथ से बाहर कर दिया। थोड़ी ही देर बात मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


इसके अलावा डाडली गांव के मतदान केंद्र पर एक दूसरे व्यक्ति का वोट डालने को लेकर हंगामा हो गया। एजेंटों ने उसे वोट डालने से रोक दिया। बाद में पुलिस ने उसे मतदान केंद्र से बाहर कर दिया। सुनहेटी आल्हापुर में भी दूसरे की वोट डालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने आरोपी व्यक्ति को केंद्र से बाहर कर दिया। साथ ही आधा घंटा केंद्र पर रहकर निगरानी की। इसके बाद यहां कोई टकराव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच तक सभी केंद्रों पर 75 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें सबसे ज्यादा मतदान सुनेहटी गांव में 84 प्रतिशत तथा सबसे कम मतदान बिनारसी गांव में 66.2 प्रतिशत हुआ। गौरतलब है कि विगत चुनाव में भी सुनेहटी में ही सबसे अधिक मतदान हुआ था।  
 

दलित और मुस्लिमों वोटों के रुझान पर टिकी रहीं निगाहें

jilla panchayat election 2018 in haridwar 75 percent voting
voting

मानकपुर आदमपुर की जिपं सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। दलित और मुस्लिम वोटरों के रुझान पर सभी की निगाहें टिकी रहीं। माना जा रहा है कि निर्दलीय जीत के आंकड़ें से काफी दूर रहेंगे। लेकिन उनको मिलने वाले वोटों से भाजपा और कांग्रेस का चुनावी गणित जरूर प्रभावित हो सकता है।  

मतदाताओं ने इस सीट पर खड़े 14 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद कर दिया। लेकिन रुझानों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर के आसार हैं। हालांकि राजनीतिक जानकारों के अनुसार बबली चौधरी के इस मैदान से हटने के बाद काफी बड़ा तबका कांग्रेस प्रत्याशी कुसुम चौधरी के पक्ष में गया है। वहीं भाजपा को कैडर वोट के अलावा सभी बिरादरियों से वोट मिला है। भाजपा के कुछ नेताओं ने मुस्लिम वोटों में सेंध लगाने का भी दावा किया है। ऐसे में पहले से ही कड़ी टक्कर दे रही कांग्रेस और भाजपा के बीच यहां कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर, दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कई मतदान केंद्रों पर वोट बंटोरे हैं। इस सीट पर बतौर निर्दलीय लोकेंद्र और अमित सहगल ने  कई मतदान केंद्रों पर दलित वोटों में सेंध लगाई है। जानकारों की माने तो इनके वोट भाजपा और कांग्रेस दोनों को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में किस पार्टी को कितना नुकसान होगा। इसका सही पता 21 जून को होनी मतगणना में ही पता लगेगा।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed