{"_id":"5a23f1534f1c1b72548c0fbb","slug":"jija-allegation-for-his-sali","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली के इनकार पर जीजा को आया गुस्सा, दो साल बाद लगाया ऐसा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साली के इनकार पर जीजा को आया गुस्सा, दो साल बाद लगाया ऐसा आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
साली ने इनकार किया तो जीजा का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया। गुस्से में आकर जीजा ने साली पर ऐसा आरोप लगाया कि वह शर्मिंदा हो गई। इसके बाद साली ने जीजा को घर से बाहर निकाल दिया। और फिर..
विज्ञापन
दरअसल, दो साल के बाद साली के घर से बेटी लेने आए एक व्यक्ति ने उसकी पुत्री को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
रविवार को ऊधमसिंह नगर के काशीपुर निवासी तारा चंद ने पुलिस को बताया कि वह दो साल पहले अपनी बेटी को कृष्णा नगर निवासी माया के घर पर छोड़ दिया था। इसके बाद वह उसे लेने के लिए कई बार आया लेकिन, उसकी साली ने उसकी बेटी को नहीं दिया।
विज्ञापन
रविवार को वह अपनी पुत्री को लेने के लिए आया था। उसने अपनी साली से उसकी बेटी को वापस देने को कहा लेकिन, उसने उसे देने से इनकार कर दिया। जब बेटी से निकलने के लिए कहा तो उसने उसको घर से बाहर निकाल दिया।
उसने पुलिस में तहरीर देकर बेटी को मुक्त कराने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।