फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jhabreda youth arrested for anti-national activities studying in madrasa Deoband Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड: झबरेड़ा का युवक देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार, देवबंद के एक मदरसे में कर रहा था पढ़ाई

Fri, 04 Nov 2022 09:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Nov 2022 09:23 PM IST
सार

युवक को लखनऊ एसटीएफ से नोटिस जारी हुआ था। नोटिस के मुताबिक आरोपी युवक को सहारनपुर ले जाया गया जहां से उसकी गिरफ्तारी की गई है। झबरेड़ा थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि  आरोपी के छोटे दो भाई भी देवबंद मदरसे में ही अध्ययनरत बताए गए हैं।

विज्ञापन
Jhabreda youth arrested for anti-national activities studying in madrasa Deoband Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलेलपुर के युवक की देशविरोधी गतिविधियों में सहारनपुर से गिरफ्तारी हुई है। युवक की गंभीर अपराध में गिरफ्तारी को लेकर खुफिया विभाग भी आरोपी के गांव से उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रहा है। झबरेड़ा पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के बलेलपुर निवासी युवक आरिश (22) सहारनपुर जिले के देवबंद मदरसे में पढ़ता है।

विज्ञापन


हाल ही में देशविरोधी गतिविधियों में उसकी सहारनपुर में गिरफ्तारी हुई है। उसके साथ देवबंद का दूसरा आरोपी भी पकड़ा गया है। युवक की गिरफ्तारी होने का क्षेत्र सहारनपुर जिले में आता है। युवक को लखनऊ एसटीएफ से नोटिस जारी हुआ था। नोटिस के मुताबिक आरोपी युवक को सहारनपुर ले जाया गया जहां से उसकी गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...पीएम ने भेजी इगास पर चिट्ठी:  उत्तराखंडवासियों को दी शुभकामनाएं, सांसद बलूनी को भेजे संदेश में जानिए क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूरा मामला सहारनपुर से संबंधित है लेकिन युवक का गांव झबरेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ रहा है। इसको लेकर पुलिस व खुफिया विभाग आरोपी के बारे में आसपास के गांवों से जानकारी जुटा रहे हैं। झबरेड़ा थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि आरोपी झबरेड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है लेकिन मामला सहारनपुर क्षेत्र में हुआ है। वहीं से उसकी गिरफ्तारी हुई है। आरोपी के छोटे दो भाई भी देवबंद मदरसे में ही अध्ययनरत बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed