फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi wrote letter to MP Anil Baluni wished him on occasion of Igas festival Uttarakhand news in hindi

पीएम ने भेजी इगास पर चिट्ठी: उत्तराखंडवासियों को दी शुभकामनाएं, सांसद बलूनी को भेजे संदेश में जानिए क्या कहा

Fri, 04 Nov 2022 08:36 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Nov 2022 08:36 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज बूढ़ी दिवाली यानी इगास पर्व धूमधाम से मनाया गया। इगास पर्व दिवाली के 11वें दिन मनाया जाता है। इगास को लेकर आम से लेकर खास तक सभी में उत्साह दिखा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड के लोगों को इगास की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
PM Modi wrote letter to MP Anil Baluni wished him on occasion of Igas festival Uttarakhand news in hindi
पीएम मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंडवासियों को लोकपर्व इगास की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में मोदी ने कहा कि इगास पर्व उत्तराखंडी लोक संस्कृति से नई पीढ़ी के जुड़ाव को और प्रगाढ़ बनाएगा। सांसद अनिल बलूनी को लिखे पत्र में पीएम ने कहा कि लोकपर्व हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं।

विज्ञापन


आजादी के अमृतकाल में देश पंच प्राण के संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है। इसमें से एक संकल्प यह है कि हम अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करें। त्योहारों में निहित आशा और सकारात्मकता हमें यह संदेश देती है कि जन-भागीदारी के जरिए बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सांसद बलूनी को दिल्ली स्थित आवास पर इगास पर्व का आयोजन करने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आपने (अनिल बलूनी) दिल्ली में इगास पर्व का आयोजन कर सुंदर प्रयास किया है। इससे यहां के लोगों को भी देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति को जानने और समझने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को और मजबूती प्रदान करेगा। आस्था और परंपरा से जुड़े इस पर्व के आयोजन का प्रयास सराहनीय है। सांसद अनिल बलूनी ने भी प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार प्रकट किया है।

ये भी पढ़ें,..Uttarakhand High Court: पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, पढ़ें क्या है मामला

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश में सनातन मान्यताओं के पुनर्जागरण और पुनरुत्थान का अभियान जारी है। इसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लुप्तप्राय हो चुके पौराणिक पर्व इगास को आज धूमधाम से मना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed