फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jeweller Murder his Wife and son and commits suicide in rudrapur

उत्तराखंड: रुद्रपुर में सनसनीखेज वारदात, ज्वेलर ने पत्नी और बेटे को मारकर खुद की आत्महत्या

Thu, 06 Feb 2020 11:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Feb 2020 11:04 PM IST
सार

  • पत्नी और मासूम बेटे की हत्या कर ज्वैलर्स ने की आत्महत्या
  • दोनों को सिर में गोली मारने के बाद खुद को भी किया शूट
  • उत्तर प्रदेश पुलिस ने घटनास्थल से जब्त की पिस्टल 

विज्ञापन
Jeweller Murder his Wife and son and commits suicide in rudrapur
रुद्रपुर में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में कर्ज के कारण तनाव में चल रहे ज्वैलर्स ने दिलदहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। ज्वैलर्स ने पहले पत्नी और तीन माह के मासूम के सिर में गोली मारकर उनकी हत्या की और फिर खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


सूचना पर बिलासपुर थाने की पुलिस के साथ ही स्वार और केमरी के सीओ ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भिजवाया है। ज्वैलर्स के इस कदम जहां परिजन सदमे में हैं, वहीं मोहल्ले के लोग सकते में हैं। 
विज्ञापन


रुद्रपुर से सटे बिलासपुर थाने के सुभाषनगर की सिंह कॉलोनी में नंदकिशोर का परिवार रहता है। उनके बड़े बेटे प्रदीप रस्तोगी की पहाड़गंज रुद्रपुर में और दूसरे बेटे राजीव की खेड़ा रुद्रपुर में ज्वैलरी की दुकान है। तीसरा बेटा संजीव उर्फ शुभम अपने भाई प्रदीप के साथ दुकान में हाथ बंटाता है। कारोबार के लिए लिए कर्ज के चलते प्रदीप बीते कुछ समय से तनाव में चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे के फर्श और दीवारों पर खून ही खून

बृहस्पतिवार दोपहर घर में प्रदीप (28), उसकी पत्नी प्रीति (25) और तीन महीने का मासूम बेटा सचिन था। उसने अपने भाई को फोन कर सब कुछ खत्म करने की बात कही। यह सुनकर जब राजीव, संजीव और अन्य परिजन घर पहुंचे तो कमरे में प्रदीप, प्रीति और सचिन मृत पड़े थे।

तीनों के सिर में गोली लगी थी और पास ही पिस्टल भी पड़ी थी। कमरे के फर्श और दीवारों पर खून ही खून था। कमरे का हृदयविदारक दृश्य देखकर परिजनों के मुंह से चीख निकल गई। मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। 

सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई बीसी जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली लेकिन घटनास्थल रामपुर जिले के बिलासपुर थाने के इंस्पेक्टर माधो सिंह बिष्ट के साथ सीओ केमरी अशोक कुमार पांडेय, सीओ स्वार ब्रह्मपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई राजीव ने पुलिस को बताया कि प्रदीप बीते कुछ समय से तनाव में चल रहा था।
 

चाचा ने भतीजे की जान बचाने की कोशिश की

परिजन उसे लगातार समझाने की कोशिश कर रहे थे। सुबह भी परिजनों ने उसे काफी समझाया था लेकिन वह तनाव के चलते इतना बड़ा कदम उठा लेगा, इसका किसी को एहसास नहीं था। पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

प्रथम दृष्टया लग रहा है कि प्रदीप ने पत्नी और बच्चे की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारी है। घटनास्थल पर मिली पिस्टल को कब्जे में लिया गया है। जांच की जा रही है कि मामला जैसा दिख रहा है, वैसा ही है या नहीं। आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। - बह्मपाल सिंह, सीओ स्वार रामपुर

बड़े भाई प्रदीप ने फोन पर सब कुछ खत्म करने की सूचना दी तो छोटा भाई संजीव उर्फ शुभम दौड़कर घर पहुंचा तो मुख्य गेट अंदर से बंद था। वह किसी तरह गेट खोलकर अंदर गया तो भाई, भाभी और भतीजा लहूलुहान पड़े थे। भतीजे सचिन की सांस चल रही थी। सीओ ब्रह्मपाल ने बताया कि भाई ने सांस चलने पर सचिन को अस्पताल ले जाने की कोशिश की थी लेकिन बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

पिस्टल में लगा था साइलेंसर, नहीं लगी भनक

सुभाषनगर की सिंह कॉलोनी में हुई दिल दहला देने वाली घटना से मोहल्लेवासी अनजान रहे। गोली चलने की आवाज किसी ने नहीं सुनी थी। जब परिजन घर पहुंचे और शवों को देखकर बिलखने लगे, तब जाकर मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी हुई।

बताया जा रहा है कि प्रदीप ने जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया था, उसमें साइलेंसर लगा था। इसके चलते किसी को गोली की आवाज नहीं सुनाई दी। सीओ ब्रह्मपाल ने बताया कि पिस्टल और मैगजीन को कब्जे में लिया गया है। पिस्टल के संबंध में कोई कागजात नहीं मिल पाए हैं। पिस्टल प्रदीप के पास कहां से आई, इसकी भी जांच होगी। 

कर्जदार कर रहे थे परेशान, जांच के लपेटे में आएंगे 

मृतक प्रदीप ने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था लेकिन कर्ज नहीं चुकाने पर वे लोग प्रदीप से बार-बार तगादा कर रहे थे। इसके चलते प्रदीप तनाव में आ गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कर्ज नहीं चुकाने से प्रदीप परेशान था। कर्ज देने वाले  दबाव बना रहे थे। यूपी पुलिस के अनुसार तगादा करने वालों की भी जांच की जाएगी। 

मासूम का शव देख छलकीं  हर आंख 

दंपती और मासूम की मौत से मोहल्ले के लोग भी सन्न हैं । दंपती के अलावा तीन माह के मासूम की मौत ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया। जिसने भी यह मंजर देखा उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। लोगों का कहना था कि जिस मासूम ने तीन महीने पहले ही दुनिया में कदम रखा था, उसकी क्या गलती थी। मासूम के सिर पर भी गोली मारी गई थी। उनका कहना था कि कर्ज के तनाव ने तीन जिंदगी लील ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed