फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jeweller Give Loot Fake Information to police in rudrapur

कर्जदारों से बचने के लिए ज्वैलर ने दी लूट की सूचना, तीन घंटे शहर में दौड़ती रही पुलिस फिर...

Tue, 14 Jan 2020 11:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Jan 2020 11:33 PM IST
सार

  • ज्वैलर्स ने तमंचे के बल पर गहने लूटने की दी थी सूचना 
  • आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर झूठ हुआ उजागर  

विज्ञापन
Jeweller Give Loot Fake Information to police in rudrapur
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ज्वैलर्स की दुकान में दिनदहाड़े तमंचे के बल पर हुई लूट की फर्जी सूचना ने पुलिस अफसरों को तीन घंटे तक दौड़ाया। बदमाशों की तलाश में सभी थाने, चौकियों को अलर्ट करने के साथ ही संदिग्ध वाहनों की जांच भी शुरू कर दी गई थी। वहीं एसपी सिटी से लेकर कोतवाल तक मौके पर पहुंचकर जानकारी एकत्र करने के साथ ही मातहतों को निर्देश देते रहे लेकिन जब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले गए तो कोई बदमाश नजर नहीं आया।

विज्ञापन


शक होने पर जब ज्वैलर्स से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने झूठी सूचना देने की बात स्वीकारी। इसके बाद ज्वैलर्स को कोतवाली लाकर कड़ी फटकार लगाई गई। पुलिस अब झूठी सूचना देने पर ज्वैलर्स पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


मूल रूप से तेजगढ़ यूपी और हाल निवासी पहाड़गंज प्रदीप रस्तोगी की वार्ड 15 में प्रदीप ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम चार बजे उसने पुलिस को सूचना दी की उसकी दुकान में ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। बदमाश उसकी दुकान से 66.400 ग्राम सोने के गहने व 460 ग्राम के पाजेब लूट ले गए। एक बदमाश ने हाथापाई कर उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद महिला समेत तीनों बदमाश पल्सर और अपाचे बाइक से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई सुराग नहीं मिला

लूट की सूचना पर कोतवाल केसी भट्ट मौके पर पहुंचे और सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद एसपी सिटी देवेंद्र पींचा भी पहुंचे। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने के लिए गदरपुर, किच्छा, पुलभट्टा और रुद्रपुर में घेराबंदी करने के निर्देश चौकी, कोतवाली और थाना प्रभारियों को दिए। बदमाशों की तलाश के लिए हर पुलिसकर्मी और अधिकारी दौड़ते रहे लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। 

इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बदमाश नहीं दिखे। जब ज्वैलर्स से पूछताछ की तो उसने झूठी सूचना देने की बात स्वीकार कर ली। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि ज्वैलर्स पर झूठी सूचना देने पर कार्रवाई की जाएगी। 

खरीदी गई ज्वैलरी बेची और रची साजिश
कोतवाल भट्ट ने बताया कि आरोपी जरूरतमंदों से उनके सोने, चांदी के गहने गिरवी रखवाकर कर्ज देने का काम करता है। उसके ऊपर लोगों का कर्ज है। कर्जदारों के तकादे से बचने के लिए ही प्रदीप ने लूट की झूठी साजिश रची थी। प्रदीप ने रुद्रपुर के राजश्री ज्वैलर्स से एक लाख रुपये की ज्वैलरी उधार में ली थी और बिलासपुर में उसे एक ज्वैलर्स को बेचकर एक लाख रुपये ले लिए थे। प्रदीप ज्वैलरी बेचने से मिले एक लाख रुपये कर्जदारों को देने वाला था। इसके अलावा राजश्री ज्वैलर्स को ज्वैलरी के रुपये न देने पड़े, इसलिए लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन सीसीटीवी फुटेज से प्रदीप का झूठ पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed