फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jewelery stolen from the locked house of head clerk of Child Development Department

Dehradun News: बाल विकास विभाग के प्रधान लिपिक के बंद घर से आभूषण चोरी

Wed, 25 Sep 2024 05:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Jewelery stolen from the locked house of head clerk of Child Development Department
सहसपुर के चांदपुर में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग सुद्धोवाला के प्रधान लिपिक के बंद घर से नकदी और आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित प्रधान लिपिक आकाश ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि वह 14 सितंबर को परिवार के साथ रानीपोखरी थानो स्थित रिश्तेदारी में गए थे। 16 सितंबर को जब वापस लौटे तो घर के दरवाजे के ताले टूटे थे। कमरे में अलमारी खुली हुई थी और सारा सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थे। सहसपुर थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। उपनिरीक्षक मंगेश कुमार की अगुवाई में टीम भी गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed