फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Janmashtami was celebrated in temples

Dehradun News: मंदिरों में रही जन्माष्टमी की धूम

Sun, 17 Aug 2025 02:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 17 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami was celebrated in temples
जन्माष्टमी के उत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत आयोजक - फोटो : mathura
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पछवादून व जौनसार बावर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से ही भजन-कीर्तन व पूजा-अर्चना चलती रही। विकासनगर के गीता भवन में सजी झांकियों को देखने के लिए क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन




विकासनगर के सनातन धर्म मंदिर, गीता भवन, आर्यसमाज मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गीता भवन में सजी राधा-कृष्ण की झांकियों को देखने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही। उधर सनातन धर्म मंदिर व आर्य समाज मंदिर में लोग भजन-कीर्तन में शामिल हुए।
विज्ञापन


इसके पहले सुबह से ही विकासनगर, हरबर्टपुर व सेलाकुई के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ व पूजा-अर्चना की। उधर हिंदू जन जागृति संगठन व अस्पताल रोड स्थित प्राचीन खेड़ा मित्र मंडल के माध्यम से जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 51 दीप जलाए गए। इस दौरान सुशील कुकी साहू, रतन गोयल, प्रमोद रोहिला, हिमांशु सिंघल, मनोज जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड्डू गोपाल का हुआ भव्य शृंगार
खाटू श्याम धाम मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना पूरे श्रद्धा भाव से संपन्न हुई। लड्डू गोपाल को विधि-विधानपूर्वक स्नान कराकर भव्य शृंगार किया गया। मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। वेद मंत्रों के मधुर उच्चारण के बीच पंडित सुदामा गैरोला ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस अवसर पर सुमन बाला, मनीष गुप्ता, साक्षी गुप्ता, प्रगति गुप्ता आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पालकी यात्रा निकाली
मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जन्माष्टमी पर क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान श्रीकृष्ण की लीलाओं का स्मरण करते हुए लोगों ने भजन-कीर्तन और दही-हांडी जैसे आयोजनों में प्रतिभाग किया। इस दौरान मंदिरों में नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की आदि के जयघोष गूंजते रहे।

शोभायात्रा व दही-हांडी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
छावनी बाजार में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में सजे बालक को लोगों ने कांधों पर उठाकर ऊंचाई पर बांधी गई मटकी को फोड़ने की रस्म को पूरा कराया। इस अवसर पर बाजार में शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर से प्रारंभ होकर तहसील मार्ग, केसरी मार्केट, चुंगी चौक और सदर बाजार होते हुए मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी राम पाठक, अंकित मोहल, अनिरुद्ध महेश्वरी, अनूप चौरसिया, मोनित दुसेजा, ऋषभ जैन, मनीष कुकरेजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed