फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jan dhan yojana in dehradun

PM से पहले CM ने लिया जन-धन योजना का श्रेय

Fri, 29 Aug 2014 04:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Aug 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
jan dhan yojana in dehradun

उत्तराखंड में भी प्रधानमंत्री जन-धन योजना गुरुवार को लांच हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन से अपने संबोधन में कहा कि पहली बार देश में बैंकिंग सेक्टर को दूर-दराज गांवों के गरीबों तक ले जाने की पहल है।

विज्ञापन


लेकिन पीएम के संबोधन के पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वर्ष 2011 में वित्तीय समावेशन के तहत सभी परिवारों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने के लिए कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया था।
विज्ञापन


उसी को आगे बढ़ाते हुए खाता खुलवाने के लिए अतिरिक्त लाभों की योजना के साथ अब एक अभियान के तहत प्रत्येक परिवार में कम से कम एक खाता खोले जाने की योजना देशव्यापी स्तर पर प्रारम्भ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए खाताधारकों को पासबुक व डेबिट कार्ड सौंपे

jan dhan yojana in dehradun

उत्तराखंड में योजना की लांचिंग के अवसर पर बतौर विशिष्ठ अतिथि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी मौजूद थीं। कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर कुछ नए खाताधारकों को पासबुक व डेबिट कार्ड सौंपे गए।

इस मौके पर सभी सरकारी बैंकों के अधिकारी अपने-अपने स्टॉल के साथ मौजूद थे। यूं तो कार्यक्रम पूरी तरह से सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ जहां कांग्रेस और भाजपा के नेता एक साथ अग्रिम पंक्तियों में मौजूद थे और साथ-साथ तालियां बजा रहे थे।

लेकिन मुख्यमंत्री इशारों-इशारों में यह बता गए कि कहीं न कहीं यह प्रयास नए नहीं हैं। सीएम ने प्रधानमंत्री जनधन योजना की सफलता के लिए कहा कि राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी।

'बैंकिंग से जोड़े जाने की योजना स्वागत योग्य'

jan dhan yojana in dehradun

सीएम ने कहा कि बैंकिंग से जोड़े जाने की योजना स्वागत योग्य है लेकिन पर्वतीय राज्य के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में कनेक्टिविटी बड़ी समस्या है। फोन व इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने से योजना के क्रियान्वयन में समस्याएं आ सकती हैं।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि भारत सरकार स्तर से बीएसएनएल को स्पष्ट निर्देश दे कि कनेक्टिविटी से अछूते क्षेत्रों को जोड़े। बड़ी खुशी की बात है कि प्रदेश में लगभग 1500 कैंप लगाकर लोगों के बैंक खाते खोलने का काम चल रहा है। इस राष्ट्रीय मिशन में पूरा सहयोग करेंगे।

विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने प्रधानमंत्री जनधन योजना को दूरदर्शिता वाला कदम बताते हुए कहा से दूरदराज में भी बैंकिंग प्रणाली की सुविधा मिलेगी। देशभर में 14 करोड़ परिवारों को बैंकिंग से जोड़ा जा रहा है।

इसमें इंश्योरेंस, रुपया डेबिट कार्ड, 5 हजार रुपए तक की ओवर ड्राफ्ट सुविधा तो मिलेगी ही आगे जाकर डायरेक्ट कैश ट्रान्सफर से विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं का लाभ सीधे खाते में पहुंचा दिया जाएगा।

रावत जी की दोनों परिवारों में बहुत इज्जत

jan dhan yojana in dehradun

मेनका गांधी ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र होने केनाते उत्तराखंड को नदियों की बाढ़ और पहाड़ों के दरकने जैसी दिक्कतों से परेशान होना पड़ता है। इस योजना में खाताधारक का एक लाख रुपए का बीमा भी होगा।

मुश्किल पड़ने पर उसे इसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कनेक्टिविटी केसवाल पर कहा कि मैं बीएसएनएल से जरूर बात करुंगी।

सीएम की तारीफ से अभिभूत केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने देहरादून के प्रति अपने जुड़ाव और लगाव के साथ लॉचिंग के लिए उन्हें उत्तराखंड की जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई।

उन्होंने कहा कि हरीश रावत जी से पुराना रिश्ता है दोनों तरफ के परिवारों में इनकी बहुत इज्जत है। दरअसल मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन के पहले मेनका गांधी के तेवर और कार्यप्रणाली की जमकर तारीफ की थी।

स्क्रीन पर भी मोदी छा गए
देहरादून में जुटे लोगों को प्रधानमंत्री का भाषण सुनाने के लिए बाकयदा तैयारी की गई थी। मोदी का भाषण शुरू होते ही जनता दरबार हॉल का वातावरण शांत हो गया।

खचाखच भरे हॉल में कुर्सियों के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने खड़े होकर उन्हें सुना। मोदी की स्टाइल और वाकपटुता पर कई बार हॉल में हलचल हुई।

मोबाइल की तरह अब गरीब भी अमीरों को अपना डेबिट कार्ड दिखाएगा, और बैंक खाते को लेकर उनकेबचपन की कहनी लोगों को खूब भायी। मोदी ने जब-जब महिलाओं के संबंध में कुछ कहा पंक्तियों में एक साथ बैठी महिलाओं ने सिर हिलाकर उनका समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed