फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jammu Police caught two accused in prostitution trade from Laksar railway station Uttarakhand news in hindi

Roorkee: जम्मू पुलिस ने लक्सर रेलवे स्टेशन पर दबोचे देह व्यापार में लिप्त दो आरोपी, कई माह से थे फरार

Fri, 04 Nov 2022 09:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Nov 2022 09:40 PM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली कि देह व्यापार मामले में आरोपी दो लक्सर में रह रहे हैं। जिसके बाद जम्मू पुलिस लक्सर कोतवाली पहुंची और मामले की जानकारी दी। दोनों की लोकेशन लक्सर रेलवे स्टेशन के पास मिली।

विज्ञापन
Jammu Police caught two accused in prostitution trade from Laksar railway station Uttarakhand news in hindi
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

जम्मू पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त दो आरोपियों को लक्सर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को अपने साथ जम्मू ले गई। जम्मू पुलिस को दोनों की कई महीनों से तलाश थी। लक्सर पुलिस ने बताया कि जम्मू पुलिस ने तीन माह पूर्व लक्सर के सुल्तानपुर निवासी जुल्फकार और ताउल ऐरिया, जम्मू निवासी के खिलाफ देह व्यापार में लिप्त होने के आरोप में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


दोनों केस दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे थे। तभी से जम्मू पुलिस को दोनों की तलाश थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी लक्सर में रह रहे हैं। सूचना मिलने पर शुक्रवार को जम्मू पुलिस लक्सर कोतवाली पहुंची और मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अगले साल से हिंदी में भी होगी मेडिकल की पढ़ाई, ऐसा करने वाला देश का दूसरा राज्य होगा उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जम्मू पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दोनों की लोकेशन ट्रेस की। दोनों की लोकेशन लक्सर रेलवे स्टेशन के पास मिली। इसके बाद पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि जम्मू पुलिस दोनों को अपने साथ जम्मू ले गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed