फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand will Become second state in india to start Medical education in hindi medium

Uttarakhand: अगले साल से हिंदी में भी होगी मेडिकल की पढ़ाई, ऐसा करने वाला देश का दूसरा राज्य होगा उत्तराखंड

Fri, 04 Nov 2022 08:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Nov 2022 08:56 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रभाषा हिंदी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। इसके तहत न्याय पालिका समेत केंद्र व राज्य सरकारों के सभी विभागों का कामकाज हिंदी भाषा में करने पर जोर है।

विज्ञापन
Uttarakhand will Become second state in india to start Medical education in hindi medium
हिंदी में होगी मेडिकल की पढ़ाई - फोटो : सोशल मीडिया(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में अगले साल से एमबीबीएस की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ ही हिंदी माध्यम से भी की जा सकेगी। हिंदी में पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है, जो मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में लागू पाठ्यक्रम का अध्ययन कर ड्राफ्ट तैयार करेगी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रभाषा हिंदी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। इसके तहत न्याय पालिका समेत केंद्र व राज्य सरकारों के सभी विभागों का कामकाज हिंदी भाषा में करने पर जोर है।
विज्ञापन

Uttarakhand: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, नौकरियों में महिलाओं का क्षैतिज आरक्षण बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में भी अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा में भी पाठ्यक्रम लागू किए जा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों से स्कूली शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी माध्यम से की जाने वाली मेडिकल की पढ़ाई में दिक्कत होती है। छात्र-छात्राओं की ओर से मेडिकल शिक्षा के पाठ्यक्रम को हिंदी माध्यम में उपलब्ध कराने की मांग भी की जाती रही है। 

मध्य प्रदेश में पहले से चल रहा हिंदी में पाठ्यक्रम

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार पहले ही अपने मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी माध्यम में शुरू कर चुकी है। मध्य प्रदेश के बाद उत्तराखंड देश का दूसरा राज्य होगा जहां, हिंदी माध्यम से मेडिकल की पढ़ाई शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत की अध्यक्षता में गठित समिति में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. एके सिंह, डॉ. हरि शंकर पांडेय को सदस्य, दून मेडिकल कॉलेज देहरादून के प्रोफेसर डॉ. दौलत सिंह को सदस्य सचिव नामित किया गया है।

समिति मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में अध्ययन कर राज्य के मेडिकल कॉलेजों के लिए सिलेबस तैयार करगी और हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को सौंपेगी। विश्वविद्यालय की ओर सेे हिन्दी पाठ्यक्रम की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अगले साल से मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई का विकल्प मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed