बजुर्ग की हत्या में जहरखुरान गिरफ्तार, लूट के बाद खिलाई नींद की गोली, फिर गंगा में दे दिया था धक्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली (यूपी) के एक बुजुर्ग किसान से 2300 रुपये लूटने के बाद उसे हरिद्वार में गंगा में धक्का देकर हत्या कर दी गई थी। जहरखुरान ने बुजुर्ग से लूटपाट करने के लिए पहले उन्हें नींद की गोलियां दी गई थी, लेकिन उनके बेहोश नहीं होने पर जहरखुरान ने उन्हें गंगा में धक्का दिया।
जहरखुरान ने रुपये लूटने के साथ बुजुर्ग का फोन भी लूट लिया था। इसी फोन की वजह से पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुजुर्ग के पोते की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरिद्वार कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एक मई को अतर सिंह (60) पुत्र धर्मसिंह निवासी गांव मामोर कैराना शामली यूपी अपने गांव से देहरादून के एक कॉलेज में पढ़ने वाले अपने पोते दीपक से मिलने के लिए रवाना हुए थे।
पोते के पास पहुंचने से पहले बुजुर्ग हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए उतर गए थे। बकौल कोतवाल अगले दिन वह जब बुजुर्ग पोते के पास नहीं पहुंचे थे तो पोते ने परिजनों से घर पर संपर्क साधा।
परिजन उन्हें तलाशते हुए हरिद्वार पहुंचे। परिजनों ने फोन पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। इसी बीच पूछताछ में पता चला कि रेलवे स्टेशन एवं शिवमूर्ति चौक के पास बुजुर्ग एक व्यक्ति के साथ देखे गए थे। ऐसे में परिजनों ने बुजुर्ग के गुम होने की तहरीर हरिद्वार पुलिस को दी।
पुलिस ने फोन सर्विलांस पर लगाया। कुछ समय बाद बुजुर्ग के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अंजेश निवासी लहईपुर रामपुर मनिहारन सहारनपुर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने गांव के ही सेठपाल उर्फ सेठा पुत्र मान सिंह से मोबाइल खरीदा था। कोतवाल ने बताया कि रविवार देर शाम सेठपाल को उसके गांव के पास से ही दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि बुजुर्ग उसे रेलवे स्टेशन पर मिला था।
उसने बुजुर्ग से लूटपाट के इरादे से उन्हें नींद की गोली खिलाई, लेकिन बुजुर्ग जब बेहोश नहीं हुआ तब उसने बिरला घाट के पास ले जाकर रुपये लूटने के बाद बुुजुर्ग को गंगा में धक्का दे दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग के शव की तलाश कर रहे हैं। उसके पोते की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।