फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaagda festival will not be celebrated in the temples of Jaunsar this year

जनजातीय क्षेत्र के मंदिरों में इस साल नहीं होगा जागड़ा पर्व

Wed, 19 Aug 2020 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jaagda festival will not be celebrated in the temples of Jaunsar this year
भंजरा-पंचरा में जागड़ा पर्व पर इस तरह उमड़ता था आस्था का सैलाब। फाइल फोटो - फोटो : VIKAS NAGAR
कोरोना का असर जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के मंदिरों में मनाए जाने वाले जागड़ा पर्व पर भी पड़ा है। यह पहला मौका है जब क्षेत्र के किसी भी मंदिर में जागड़ा पर्व का आयोजन नहीं होगा। इससे श्रद्धालुओं में निराशा है। वहीं प्रशासन का कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए यह बेहद जरूरी है कि कोई भी सामूहिक आयोजन न किया जाए।
विज्ञापन

मालूम हो कि हर साल जागड़ा पर्व पर जनजातीय क्षेत्र के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ता है। दूर दराज से लोग इस पर्व में हिस्सा लेने के लिए आते हैं। महासू मंदिर हनोल के साथ ही थैना महासू मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। साथ ही मोहना, पंचरा, गबेला, मलऊ, बिशलाड़, कच्छटा, कोटी विशायल आदि मंदिरों में भी धूमधाम से जागड़ा पर्व का मनाया जाता है। इस दिन देव पालकियों को मंदिर से बाहर निकाल स्नान के लिए पवित्र जलधारा पर ले जाया जाता है। दो दिन तक यह पर्व चलता है। इस साल 21 और 22 अगस्त को इस पर्व का आयोजना होना था, लेकिन महामारी के चलते इस साल पर्व के आयोजन को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

पंचरा भंजरा मंदिर समिति के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, मोहना चालदा महासू के छतराई शेर सिंह चौहान आदि का कहना है कि सिर्फ मंदिर समिति से जुड़े सदस्य परंपरा के निवृहन के लिए देव पालकी को स्नान के लिए पवित्र जलधारा तक ले जाएंगे। आरएस चौहान, अजब सिंह बिष्ट आदि का कहना है कि वे हर साल जागड़ा पर्व पर मंदिर जाते थे। कहा कि उन्होंने कभी अपने पूर्वजों से भी पर्व का आयोजन न होने की बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
महामारी के चलते इस साल जागड़ा पर्व का आयोजन न करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सभी मंदिर समितियों के पदाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। - डॉ. अपूर्वा सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed