फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ITI student found hanging from fan in house

आईटीआई कर रहे छात्र ने लगाई फांसी

Sun, 06 Nov 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ITI student found hanging from fan in house
आईटीआई के छात्र का शव घर में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वसंत विहार थानाध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि शनिवार को शास्त्रीनगर के मिलन केंद्र के पास से एक युवक के आत्महत्या की सूचना मिली। पुलिस पहुंची और देखा कि मकान नंबर-42 में एक युवक पंखे से लटका है। उसकी पहचान रोहित भट्ट (21) के रूप में हुई। मृतक विकासनगर से आईटीआई कर रहा था। घटना के वक्त घर में भाई और दादा-दादी थे। भाई की तबीयत खराब होने की वजह से वह दूसरे कमरे में सो रहा था जबकि दादा और दादी छत पर थे।
विज्ञापन

मृतक के पिता हरीश भट्ट बैंक में गार्ड हैं। मां भी नौकरी करती हैं। घटना के वक्त दोनों घर पर नहीं थे। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। इस बारे में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed