{"_id":"5d0e494b8ebc3e3f4100b0ad","slug":"iti-admission-start-from-26-june-2019-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः 7900 आईटीआई सीटों पर खुली दाखिलों की राह, दाखिले को 26 से भरें फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः 7900 आईटीआई सीटों पर खुली दाखिलों की राह, दाखिले को 26 से भरें फॉर्म
Sun, 23 Jun 2019 10:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आईटीआई दाखिले के लिए 26 जून से फॉर्म मिलेंगे। आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन होगी जबकि काउंसिलिंग ऑनलाइन की जाएगी।
विज्ञापन
आईटीआई की सरकारी कोटे की 7900 सीटों पर हर साल प्रवेश परीक्षा से दाखिले किए जाते थे। इस साल यह नियम बदल दिया गया है। केवल 10वीं के अंकों के आधार पर आईटीआई की सीटें मिलेंगी। इन अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी, जिसके बाद ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी। इसके लिए आईटीआई में ही सुविधा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑफलाइन फॉर्म खरीदने की तिथि : 26 जून से 15 जुलाई
आवेदन फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि : 15 जुलाई
पहली मेरिट जारी होने की तिथि : 25 जुलाई के बाद
यहां मिलेंगे फॉर्म
सभी जिलों के नोडल आईटीआई के अलावा आईटी विभाग के कॉमन सर्विस सेंटर पर। इसके अलावा विभाग की ओर से सभी जिलों में शिविर लगाकर भी आवदेन फॉर्म दिए जाएंगे।
यह होगा फॉर्म का मूल्य
सामान्य, ओबीसी : 700 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग : 350 रुपये
यहां होगी ऑनलाइन काउंसिलिंग : www.ukiti.nic.in
कौशल विकास के लगेंगे कैंप
सेवायोजन कार्यालय और कौशल विकास विभाग की ओर से सभी जिलों में शिविर लगाए जाएंगे। इनमें कौशल विकास की योजनाओं, आईटीआई दाखिलों के अलावा किसी कंपनी में भी अप्रेंटिस करने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
इस बार हम 10वीं के अंकों के आधार पर आईटीआई की सीटें भरेंगे। इसके लिए 26 जून से फॉर्म खरीदे जा सकते हैं, जिस पर पूरी जानकारी रहेगी।
-रणजीत सिन्हा, सचिव, कौशल विकास एवं सेवायोजन